Mouni Roy shares first post since split rumours: एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार की शादी को लेकर चल रही अफवाहों ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से ये खबरें तेजी से फैल रही थीं कि कपल के बीच अलगाव जैसी स्थितियां बन रही है और उन्होंने तलाक की ओर रूख किया है। इस माहौल के बीच मौनी ने बुधवार, 13 मई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा मैसेज पोस्ट कर फैले अफवाहों पर जवाब दिया। जिसमें उन्होंने मीडिया से हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध किया कि वे झूठी खबरें न फैलाएं और उन्हें उनकी प्राइवेसी और स्पेस दें।
तलाक या अलगाव की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया
एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया में तलाक या अलगाव की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन उनके और सूरज के सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो करने और अपनी शादी की फोटोज हटाने से फैंस के बीच अफवाहें और ज्यादा बढ़ गईं, जिसमें कई मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया गया कि कपल ने शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है और वे कुछ समय से अलग ही रह रहे थे। खबरों के अनुसार ये भी आरोप लगाया कि इस रिश्ते के टूटने के पीछे धोखा और पैसों के गलत यूज के मामले हैं।
जिसमें सूरज पर मौनी को धोखा देने और उनके पैसों का अपने फायदे के लिए यूज करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि दोनों ने इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

रिश्ते को काफी हद तक प्राइवेट रखते आए
एक्ट्रेस मौनी और सूरज के लव लाइफ पर बात करें तो, 27 जनवरी 2022 को गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के साथ अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधा था और दोनों ने लगभग 2019 में डेटिंग शुरू की थी, लेकिन वे अपने रिश्ते को काफी हद तक प्राइवेट रखते आए और ये एक फेमस सेलिब्रिटी कपल के रूप में जाने जाते है।
दरअसल, सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले एक एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं, जो बेंगलुरु के निवासी हैं। साथ ही, फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाले सूरज ने अपनी शादी के बाद मनोरंजन जगत से दूरी बनाकर रखी है। इस बीच, मौनी और सूरज की निजी जिंदगी के प्रति मीडिया और फैंस का रुख संवेदनशील बना हुआ है। ऐसे समय में कपल से प्राइवेसी देने और अफवाहों से दूर रहने की मांग की जा रही है।


