सिटी रिपोर्टर| नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने एसटीईटी 2025 तथा सक्षमता परीक्षा-4 से संबंधित रिजल्ट कार्ड वितरण को लेकर आदेश जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 एवं स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता वृद्धि परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार 12 मई से 31 मई 2026 तक कार्यालय अवधि में रिजल्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अथवा परीक्षा आवेदन की छायाप्रति के साथ भारत सरकार द्वारा निर्गत फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यालय आदेश में विभिन्न कर्मियों को अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट कार्ड वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीईटी पेपर-1 एवं पेपर-2 के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि सक्षमता परीक्षा-4 के वर्ग 1 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए भी कर्मियों को नामित किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से वितरण सुनिश्चित करें। सिटी रिपोर्टर| नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने एसटीईटी 2025 तथा सक्षमता परीक्षा-4 से संबंधित रिजल्ट कार्ड वितरण को लेकर आदेश जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 एवं स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता वृद्धि परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार 12 मई से 31 मई 2026 तक कार्यालय अवधि में रिजल्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अथवा परीक्षा आवेदन की छायाप्रति के साथ भारत सरकार द्वारा निर्गत फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यालय आदेश में विभिन्न कर्मियों को अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट कार्ड वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीईटी पेपर-1 एवं पेपर-2 के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि सक्षमता परीक्षा-4 के वर्ग 1 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए भी कर्मियों को नामित किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से वितरण सुनिश्चित करें।


