दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड की दिनमो पंचायत के मधुवन गांव में मंगलवार को डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष शर्मा ने की। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाई मांग बैठक में दिनमो पंचायत के मुखिया, पूर्व शिक्षक राम सेवक यादव, प्रदीप नारायण यादव, चंद्र किशोर यादव, सोनू मुखिया, पैक्स अध्यक्ष रणधीर यादव, सचिन यादव, कुलदीप मुखिया, बैजू मुखिया, रंजीत यादव, घनश्याम साह, विनय कुमार, राम बाबू शर्मा और सिकंदर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब सभी प्रक्रियाएं और प्रस्ताव मधुवन गांव के नाम पर हुए हैं, तो डिग्री कॉलेज का निर्माण भी यहीं होना चाहिए। आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि डिग्री कॉलेज मधुवन में स्थापित नहीं किया गया तो पंचायत स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा। पूर्व निरीक्षण और रिपोर्ट का हवाला ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान द्वारा +2 उच्च विद्यालय, मधुबन (U-DISE-10131206708) का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में पाया गया था कि यहां अध्ययन-अध्यापन कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा सकता है। इसके बावजूद, बाद में इस स्थल को डिग्री कॉलेज के लिए चयनित नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। BEO के पत्र का उल्लेख बैठक में यह भी बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान ने पत्रांक-158/कु० स्थान, दिनांक 12 फरवरी 2026 के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को भेजे गए पत्र में मधुबन स्थित +2 विद्यालय को डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त बताया था। प्रशासन से शीघ्र निर्णय की मांग बैठक के अंत में पंचायतवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र मधुवन गांव में डिग्री कॉलेज निर्माण की आधिकारिक घोषणा की जाए। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड की दिनमो पंचायत के मधुवन गांव में मंगलवार को डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष शर्मा ने की। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाई मांग बैठक में दिनमो पंचायत के मुखिया, पूर्व शिक्षक राम सेवक यादव, प्रदीप नारायण यादव, चंद्र किशोर यादव, सोनू मुखिया, पैक्स अध्यक्ष रणधीर यादव, सचिन यादव, कुलदीप मुखिया, बैजू मुखिया, रंजीत यादव, घनश्याम साह, विनय कुमार, राम बाबू शर्मा और सिकंदर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब सभी प्रक्रियाएं और प्रस्ताव मधुवन गांव के नाम पर हुए हैं, तो डिग्री कॉलेज का निर्माण भी यहीं होना चाहिए। आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि डिग्री कॉलेज मधुवन में स्थापित नहीं किया गया तो पंचायत स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा। पूर्व निरीक्षण और रिपोर्ट का हवाला ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान द्वारा +2 उच्च विद्यालय, मधुबन (U-DISE-10131206708) का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में पाया गया था कि यहां अध्ययन-अध्यापन कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा सकता है। इसके बावजूद, बाद में इस स्थल को डिग्री कॉलेज के लिए चयनित नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। BEO के पत्र का उल्लेख बैठक में यह भी बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान ने पत्रांक-158/कु० स्थान, दिनांक 12 फरवरी 2026 के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को भेजे गए पत्र में मधुबन स्थित +2 विद्यालय को डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त बताया था। प्रशासन से शीघ्र निर्णय की मांग बैठक के अंत में पंचायतवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र मधुवन गांव में डिग्री कॉलेज निर्माण की आधिकारिक घोषणा की जाए।


