गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 45 नाबालिग लड़कियों को अपनी अभिरक्षा में लिया है। कई राज्यों से नाबालिगों को लाने का आरोप पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में आर्केस्ट्रा संचालक पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान से नाबालिग लड़कियों को लाकर उनसे नाच-गाने का काम करवाते हैं। आरोप है कि इन लड़कियों को उचित मजदूरी भी नहीं दी जाती थी। कई जगहों पर एक साथ छापेमारी सूचना के आधार पर पुलिस ने भठवा मोड़, पहाड़पुर गांव, कुचायकोट बघउच पथ स्थित छठ घाट और कुचायकोट बाजार सहित करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 21 लोग गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में आर्केस्ट्रा संचालक, कर्मचारी और वे लोग शामिल हैं जो कथित रूप से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर संचालकों तक पहुंचाते थे। पुलिस ने सभी से दिनभर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 45 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू पुलिस अभिरक्षा में ली गई 45 नाबालिग लड़कियां अलग-अलग आर्केस्ट्रा में काम कर रही थीं। ये लड़कियां मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस अब इन लड़कियों की उम्र, पहचान और परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इलाके में दहशत, आगे की कार्रवाई जारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। ॉ गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 45 नाबालिग लड़कियों को अपनी अभिरक्षा में लिया है। कई राज्यों से नाबालिगों को लाने का आरोप पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में आर्केस्ट्रा संचालक पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान से नाबालिग लड़कियों को लाकर उनसे नाच-गाने का काम करवाते हैं। आरोप है कि इन लड़कियों को उचित मजदूरी भी नहीं दी जाती थी। कई जगहों पर एक साथ छापेमारी सूचना के आधार पर पुलिस ने भठवा मोड़, पहाड़पुर गांव, कुचायकोट बघउच पथ स्थित छठ घाट और कुचायकोट बाजार सहित करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 21 लोग गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में आर्केस्ट्रा संचालक, कर्मचारी और वे लोग शामिल हैं जो कथित रूप से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर संचालकों तक पहुंचाते थे। पुलिस ने सभी से दिनभर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 45 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू पुलिस अभिरक्षा में ली गई 45 नाबालिग लड़कियां अलग-अलग आर्केस्ट्रा में काम कर रही थीं। ये लड़कियां मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस अब इन लड़कियों की उम्र, पहचान और परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इलाके में दहशत, आगे की कार्रवाई जारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। ॉ


