जहानाबाद में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोरोना थाना क्षेत्र के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार और बेकाबू चार पहिया वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। वह रोहित और माया कुमारी के साथ एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि गुंजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार भी घायल हादसे में दूसरी बाइक पर सवार बबलू और एमडी तस्लीम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों इलाज करवाने के लिए मखदुमपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, गुंजा कुमारी के साथ बाइक पर मौजूद रोहित और माया कुमारी भी घायल हो गए। रोहित को पीएमसीएच रेफर घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी कोरोना थाना के एसआई शाहनवाज खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे बनने के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जहानाबाद में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोरोना थाना क्षेत्र के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार और बेकाबू चार पहिया वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। वह रोहित और माया कुमारी के साथ एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि गुंजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार भी घायल हादसे में दूसरी बाइक पर सवार बबलू और एमडी तस्लीम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों इलाज करवाने के लिए मखदुमपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, गुंजा कुमारी के साथ बाइक पर मौजूद रोहित और माया कुमारी भी घायल हो गए। रोहित को पीएमसीएच रेफर घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी कोरोना थाना के एसआई शाहनवाज खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे बनने के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


