औरंगाबाद में मंगलवार को नेशनल हाइवे 19 पर एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहरा मोड़ के पास की है। आग लगते ही ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। हालांकि ड्राइवर और खलासी ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में कंटेनर में लदा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहा था। ट्रक में एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड था। इसी दौरान करहरा मोड़ के पास ट्रक के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। चालक और खलासी ने जब ट्रक के आगे वाले हिस्से से धुआं निकलते देखा तो तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद दोनों ट्रक से कूदकर बाहर निकल गए। घटना की तीन तस्वीरें देखिए चंद मिनट में आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया कुछ ही देर में आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को एक बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना के कुछ देर बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया और राहत कार्य शुरू कराया गया। वहीं जिला अग्निशमन पदाधिकारी लाल केश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि कंटेनर में लदे कुछ सामानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि काफी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। औरंगाबाद में मंगलवार को नेशनल हाइवे 19 पर एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहरा मोड़ के पास की है। आग लगते ही ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। हालांकि ड्राइवर और खलासी ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में कंटेनर में लदा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहा था। ट्रक में एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड था। इसी दौरान करहरा मोड़ के पास ट्रक के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। चालक और खलासी ने जब ट्रक के आगे वाले हिस्से से धुआं निकलते देखा तो तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद दोनों ट्रक से कूदकर बाहर निकल गए। घटना की तीन तस्वीरें देखिए चंद मिनट में आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया कुछ ही देर में आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को एक बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना के कुछ देर बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया और राहत कार्य शुरू कराया गया। वहीं जिला अग्निशमन पदाधिकारी लाल केश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि कंटेनर में लदे कुछ सामानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि काफी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


