लेसी सिंह ने संभाला भवन निर्माण विभाग का प्रभार:पटना में विधिवत पदभार ग्रहण, लगातार आठवीं बार बनीं बिहार की महिला मंत्री

लेसी सिंह ने संभाला भवन निर्माण विभाग का प्रभार:पटना में विधिवत पदभार ग्रहण, लगातार आठवीं बार बनीं बिहार की महिला मंत्री

पूर्णिया की बेटी लेसी सिंह ने पटना में भवन निर्माण विभाग के मंत्री के रूप में विधिवत प्रभार ग्रहण किया है। उन्होंने विश्वेश्वरैया भवन में अपना पदभार संभाला। इसके साथ ही, वह आठवीं बार बिहार की एकमात्र महिला मंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री लेसी सिंह ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभाग की योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनमुखी बनाने पर विमर्श किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। लेसी सिंह की इस उपलब्धि को पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में सराहा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है। पूर्णिया की बेटी लेसी सिंह ने पटना में भवन निर्माण विभाग के मंत्री के रूप में विधिवत प्रभार ग्रहण किया है। उन्होंने विश्वेश्वरैया भवन में अपना पदभार संभाला। इसके साथ ही, वह आठवीं बार बिहार की एकमात्र महिला मंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री लेसी सिंह ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभाग की योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनमुखी बनाने पर विमर्श किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। लेसी सिंह की इस उपलब्धि को पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में सराहा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *