जमुई में लेबर को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मारी, घायल:मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था, पटना रेफर

जमुई में लेबर को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मारी, घायल:मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था, पटना रेफर

जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर सोमवार रात एक अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के पास हुई। घायल की पहचान अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर क्षेत्र स्थित कुरहाडीह गांव निवासी मनोज महतो (55) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मनोज महतो को सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल के पुत्र ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कर देर शाम अपने घर लौट रहे थे, तभी सिमरिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। चंद्रदीप थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई जमुई जिले में पिछले एक महीने के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए इन हादसों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी शामिल है। खासकर बाइक सवारों की मौत के मामलों में हेलमेट न पहनना एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है। कई जगहों पर वाहन जांच अभियान परिवहन विभाग द्वारा लगातार हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कई जगहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके। जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर सोमवार रात एक अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के पास हुई। घायल की पहचान अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर क्षेत्र स्थित कुरहाडीह गांव निवासी मनोज महतो (55) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मनोज महतो को सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल के पुत्र ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कर देर शाम अपने घर लौट रहे थे, तभी सिमरिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। चंद्रदीप थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई जमुई जिले में पिछले एक महीने के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए इन हादसों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी शामिल है। खासकर बाइक सवारों की मौत के मामलों में हेलमेट न पहनना एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है। कई जगहों पर वाहन जांच अभियान परिवहन विभाग द्वारा लगातार हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कई जगहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *