जमुई में ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 घायल:दोस्त के साथ तारापुर से लौट रहा था, सदर अस्पताल में भर्ती; ड्राइवर भागा

जमुई में ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 घायल:दोस्त के साथ तारापुर से लौट रहा था, सदर अस्पताल में भर्ती; ड्राइवर भागा

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित कटौना बायपास रोड पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। एक अनियंत्रित ऑटो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक से भी जा भिड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी घायलों की पहचान शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ला निवासी रामदेव सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह और बरहट थाना क्षेत्र के नूमर गांव निवासी नित्यानंद सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई घायल मुन्ना सिंह ने बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक से तारापुर से जमुई लौट रहे थे। इसी दौरान कटौना बायपास स्थित मधुबन लाइन होटल के पास अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस हादसे में दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित कटौना बायपास रोड पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। एक अनियंत्रित ऑटो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक से भी जा भिड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी घायलों की पहचान शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ला निवासी रामदेव सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह और बरहट थाना क्षेत्र के नूमर गांव निवासी नित्यानंद सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई घायल मुन्ना सिंह ने बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक से तारापुर से जमुई लौट रहे थे। इसी दौरान कटौना बायपास स्थित मधुबन लाइन होटल के पास अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस हादसे में दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *