पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की कि सहरसा यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य जून के पहले सप्ताह में शुरू होगा। डीआरएम रविवार रात को स्पेशल ट्रेन से सहरसा पहुंचे थे, जहां उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन का जायजा लिया। डीआरएम मिश्रा ने बताया कि यार्ड रीमॉडलिंग से सहरसा स्टेशन की क्षमता में सुधार होगा और प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ेगी। इसके तहत अतिरिक्त लाइनें भी बिछाई जाएंगी। जून में इस परियोजना की समीक्षा के बाद कार्य में तेजी लाई जाएगी। कई स्टेशन का किया इंस्पेक्शन डीआरएम का निरीक्षण सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर रात करीब 11:30 बजे तक चला। उन्होंने दरभंगा, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, ललितग्राम, फारबिसगंज, पूर्णिया कोर्ट, बनमनखी, जानकीनगर, मुरलीगंज, मधेपुरा और सहरसा स्टेशनों का निरीक्षण किया। नए स्टेशन भवनों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत बने नए स्टेशन भवनों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए नई मशीनरी खरीदने को कहा गया है ताकि ऊंची दीवारों और छतों सहित पूरे भवन की सफाई उचित तरीके से हो सके। रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अमृत भारत योजना से बने सभी नए भवनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डीआरएम ने यह भी बताया कि सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, बनमनखी सहित अन्य नए रेलवे स्टेशन भवनों का लोकार्पण जल्द ही एक साथ किया जाएगा। सहरसा रेलवे स्टेशन पर नए एक्सीलेटर का सिविल कार्य पूरा हो चुका है, और दूसरे एक्सीलेटर का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण कार्य भी कई जगहों पर चल रहा है, और सहरसा स्टेशन पर भी यह काम जल्द पूरा होगा। पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की कि सहरसा यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य जून के पहले सप्ताह में शुरू होगा। डीआरएम रविवार रात को स्पेशल ट्रेन से सहरसा पहुंचे थे, जहां उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन का जायजा लिया। डीआरएम मिश्रा ने बताया कि यार्ड रीमॉडलिंग से सहरसा स्टेशन की क्षमता में सुधार होगा और प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ेगी। इसके तहत अतिरिक्त लाइनें भी बिछाई जाएंगी। जून में इस परियोजना की समीक्षा के बाद कार्य में तेजी लाई जाएगी। कई स्टेशन का किया इंस्पेक्शन डीआरएम का निरीक्षण सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर रात करीब 11:30 बजे तक चला। उन्होंने दरभंगा, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, ललितग्राम, फारबिसगंज, पूर्णिया कोर्ट, बनमनखी, जानकीनगर, मुरलीगंज, मधेपुरा और सहरसा स्टेशनों का निरीक्षण किया। नए स्टेशन भवनों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत बने नए स्टेशन भवनों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए नई मशीनरी खरीदने को कहा गया है ताकि ऊंची दीवारों और छतों सहित पूरे भवन की सफाई उचित तरीके से हो सके। रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अमृत भारत योजना से बने सभी नए भवनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डीआरएम ने यह भी बताया कि सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, बनमनखी सहित अन्य नए रेलवे स्टेशन भवनों का लोकार्पण जल्द ही एक साथ किया जाएगा। सहरसा रेलवे स्टेशन पर नए एक्सीलेटर का सिविल कार्य पूरा हो चुका है, और दूसरे एक्सीलेटर का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण कार्य भी कई जगहों पर चल रहा है, और सहरसा स्टेशन पर भी यह काम जल्द पूरा होगा।


