बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदौरी गांव में रविवार की संध्या एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी जोहरी राय की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और क्राइम सीन तैयार कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतका का पति जोहरी राय हजारीबाग में मजदूरी का काम करता है और कुछ दिन पूर्व ही घर लौटा था। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच में जुटी हुई है। बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदौरी गांव में रविवार की संध्या एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी जोहरी राय की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और क्राइम सीन तैयार कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतका का पति जोहरी राय हजारीबाग में मजदूरी का काम करता है और कुछ दिन पूर्व ही घर लौटा था। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच में जुटी हुई है।


