किशनगंज में 3 नए राजकीय डिग्री कॉलेज:जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, हायर एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

किशनगंज में 3 नए राजकीय डिग्री कॉलेज:जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, हायर एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

किशनगंज जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिली है। बिहार सरकार ने सात निश्चय कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत जिले के तीन प्रखंडों दिघलबैंक, कोचाधामन और टेढ़ागाछ में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए हैं। इन कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी, जिससे ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ये नए महाविद्यालय पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अधीन संचालित होंगे। प्रारंभिक चरण में यहां छह प्रमुख विषयों – अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र की पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्रत्येक विषय में 48 विद्यार्थियों का नामांकन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र के सुचारु संचालन के लिए नामांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। महाविद्यालयों के संचालन के लिए प्रभारी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति पूर्णिया विश्वविद्यालय ने इन महाविद्यालयों के संचालन के लिए प्रभारी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी है। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दिघलबैंक की अस्थायी कक्षाएं प्लस टू उच्च विद्यालय, तुलसिया में लगेंगी। पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया के डॉ. असदुल हक वहीदी को यहां का प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है। समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोचाधामन की अस्थायी कक्षाएं उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनपुरा में संचालित होंगी। मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के प्रो. सजल प्रसाद को इसका प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। टेढ़ागाछ प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की कक्षाएं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेनुगढ़ में लगेंगी, जिसके लिए एम.एल. आर्य कॉलेज, कसबा के डॉ. एजाज़ अहमद अंसारी को प्रभारी प्रधानाचार्य प्रतिनियुक्त किया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जिला प्रशासन से वर्ग संचालन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। किशनगंज जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिली है। बिहार सरकार ने सात निश्चय कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत जिले के तीन प्रखंडों दिघलबैंक, कोचाधामन और टेढ़ागाछ में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए हैं। इन कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी, जिससे ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ये नए महाविद्यालय पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अधीन संचालित होंगे। प्रारंभिक चरण में यहां छह प्रमुख विषयों – अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र की पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्रत्येक विषय में 48 विद्यार्थियों का नामांकन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र के सुचारु संचालन के लिए नामांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। महाविद्यालयों के संचालन के लिए प्रभारी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति पूर्णिया विश्वविद्यालय ने इन महाविद्यालयों के संचालन के लिए प्रभारी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी है। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दिघलबैंक की अस्थायी कक्षाएं प्लस टू उच्च विद्यालय, तुलसिया में लगेंगी। पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया के डॉ. असदुल हक वहीदी को यहां का प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है। समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोचाधामन की अस्थायी कक्षाएं उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनपुरा में संचालित होंगी। मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के प्रो. सजल प्रसाद को इसका प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। टेढ़ागाछ प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की कक्षाएं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेनुगढ़ में लगेंगी, जिसके लिए एम.एल. आर्य कॉलेज, कसबा के डॉ. एजाज़ अहमद अंसारी को प्रभारी प्रधानाचार्य प्रतिनियुक्त किया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जिला प्रशासन से वर्ग संचालन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *