RCB vs MI: मुंबई इंडियंस का आरसीबी के खिलाफ हार के साथ रविवार रात आईपीएल 2026 का अभियान समाप्त हो गया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हार के बाद एमआई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी हताश नजर आए। इस दौरान उन्होंने वादा किया अगले साल वह ज्यादा मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
RCB vs MI: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से शिकस्त दी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में आरसीबी ने संघर्ष करते हुए आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर जीत हासिल की। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एमआई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें इसकी आदत नहीं है, यह बात पचाना मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर चूक कहां हुई।
राज बावा को आखिरी ओवर क्यों सौंपा?
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद राज बावा को आखिरी ओवर दिए जाने को लेकर कहा कि वह पूरे सीजन और पिछले साल भी इसकी बहुत अच्छी प्रैक्टिस कर रहे थे और जब हमने उन्हें इस साल देखा तो वह एक बिल्कुल अलग ऑलराउंडर थे। इसलिए, उन्हें एक या दो ओवर देना और आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सौंपना, उन्होंने लगभग हमारे लिए यह कर ही दिखाया था।
वहीं, कुल स्कोर को लेकर उन्होंने कहा क हम 10-15 रन पीछे रह गए। गलत समय पर गलत विकेट गिरे। लेकिन, जिस तरह से नमन और तिलक ने बैटिंग की, इस विकेट पर वह बहुत शानदार था। उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई। वे बिल्कुल ही किसी अलग पिच पर बैटिंग कर रहे थे। हमें उन पर बहुत गर्व है।
तिलक और नमन धीर के बीच कैच को लेकर हुई गफलत क्यों हुई?
तिलक और नमन धीर के बीच कैच को लेकर हुई गफलत को लेकर उन्होंने कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जिनकी आप फील्डिंग कोच के साथ सेशन में खूब प्रैक्टिस करते हैं और जिस तरह से तिलक ने उस शानदार कैच के साथ फिर से वापसी की, इससे पता चलता है कि उन्हें कुछ खास करना था। उन्होंने कुछ खास किया भी, लेकिन यह खेल का ही एक हिस्सा है। हम वापस अपनी रणनीति पर काम करेंगे, कड़ी मेहनत करने की कोशिश करेंगे और फिर से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
‘हम अगले साल ज्यादा मजबूती से वापसी करेंगे’
इस सीजन में अब जब एमआई आगे नहीं बढ़ सकती इस पर सूर्या ने कहा कि हमें जब भी मौका मिले, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और बेहतरीन खेल दिखाने की कोशिश करेंगे। हमें ऐसी मुश्किल स्थितियों (पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे) में रहने की आदत नहीं है। यह बात पचाना मुश्किल है, लेकिन साथ ही इस पूरे सीजन में हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। हम अगले साल और भी ज्यादा मजबूती के साथ वापसी कर सकते हैं।
कॉर्बिन बॉश की तारीफ की
कॉर्बिन बॉश के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने पिछले मैच में बॉलिंग की। हालांकि उन्होंने अपने कोटे के पूरे चार ओवर नहीं डाले थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आज पावरप्ले से लेकर मैच के आखिर तक बॉलिंग की, हमें उन पर बहुत गर्व है।
Sports – Patrika | CMS





An 𝗮𝗯𝘀𝗼𝗹𝘂𝘁𝗲𝗹𝘆 𝗺𝗶𝗻𝗱-𝗯𝗹𝗼𝘄𝗶𝗻𝗴 finish in Raipur takes
of the points table 
