बांका में अनियंत्रित पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरी सब्जियां:एनएच 333ए पर राहगीरों ने लूटी, चालक और खलासी को मामूली चोटें

बांका में अनियंत्रित पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरी सब्जियां:एनएच 333ए पर राहगीरों ने लूटी, चालक और खलासी को मामूली चोटें

बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग एनएच 333ए पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। बाराहाट थाना क्षेत्र के रकौली मोड़ के समीप सब्जियों से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे के पास पलट गई। दुर्घटना में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वाहन में लदी गाजर, खीरा, टमाटर, परवल समेत अन्य हरी सब्जियां सड़क किनारे बिखर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते सड़क किनारे बिखरी सब्जियों को लूटने की होड़ मच गई। कोई झोला लेकर पहुंचा तो कोई गमछे और कपड़े में सब्जियां भरते नजर आया। कई लोग बोरी और थैलों में सब्जियां भरकर मौके से निकलते दिखे। यहां तक कि मुख्य सड़क मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक और यात्री भी अपनी-अपनी गाड़ियां रोककर सब्जियां उठाने में लग गए। सब्जियों की लूट के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग जितना संभव हो सके उतनी सब्जियां समेटने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ ही मिनटों में पिकअप में लदी अधिकांश सब्जियां गायब हो गईं। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की मारपीट या गंभीर विवाद की सूचना नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वैन तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी किसी तरह वाहन से बाहर निकले। दोनों को हल्की चोटें आईं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मामले को लेकर पूछे जाने पर पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना या किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग एनएच 333ए पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। बाराहाट थाना क्षेत्र के रकौली मोड़ के समीप सब्जियों से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे के पास पलट गई। दुर्घटना में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वाहन में लदी गाजर, खीरा, टमाटर, परवल समेत अन्य हरी सब्जियां सड़क किनारे बिखर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते सड़क किनारे बिखरी सब्जियों को लूटने की होड़ मच गई। कोई झोला लेकर पहुंचा तो कोई गमछे और कपड़े में सब्जियां भरते नजर आया। कई लोग बोरी और थैलों में सब्जियां भरकर मौके से निकलते दिखे। यहां तक कि मुख्य सड़क मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक और यात्री भी अपनी-अपनी गाड़ियां रोककर सब्जियां उठाने में लग गए। सब्जियों की लूट के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग जितना संभव हो सके उतनी सब्जियां समेटने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ ही मिनटों में पिकअप में लदी अधिकांश सब्जियां गायब हो गईं। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की मारपीट या गंभीर विवाद की सूचना नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वैन तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी किसी तरह वाहन से बाहर निकले। दोनों को हल्की चोटें आईं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मामले को लेकर पूछे जाने पर पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना या किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *