सोनीपत में बुजुर्गों और दिव्यांगों के ‘सारथी’ बने पुलिस जवान,PHOTOS:पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के निर्देश; निगम चुनाव में सुरक्षा के साथ जीता जनता का दिल

सोनीपत में बुजुर्गों और दिव्यांगों के ‘सारथी’ बने पुलिस जवान,PHOTOS:पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के निर्देश; निगम चुनाव में सुरक्षा के साथ जीता जनता का दिल

सोनीपत नगर निगम आम चुनाव-2026 के दौरान सोनीपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दिव्यांगजनों, बुजुर्ग मतदाताओं और जरूरतमंद नागरिकों की सहायता की। मतदान केंद्रों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर उपलब्ध कराईं। उन्हें सुरक्षित मतदान केंद्र तक पहुँचाया गया और लाइन में प्राथमिकता दी गई। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को सहारा देकर मतदान केंद्र तक ले जाने में मदद की, जिससे मतदाताओं में सुरक्षा और सम्मान की भावना बढ़ी। सोनीपत नगर निगम चुनाव में देखें पुलिस की मदद के कुछ PHOTOS… सोनीपत पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुगम तरीके से संपन्न कराने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दी। प्रत्येक मतदाता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। आम जनता ने भी पुलिस के इस सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। पुलिस आयुक्त सोनीपत ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसका सकारात्मक प्रभाव मतदान केंद्रों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *