हिसार में कचरा उठानी पहुंची टीम का विरोध:हड़ताली कर्मचारियों ने ट्रालियों से कचरा बाहर फेंका, पुलिस-प्रशासन बेबस नजर आया

हिसार में कचरा उठानी पहुंची टीम का विरोध:हड़ताली कर्मचारियों ने ट्रालियों से कचरा बाहर फेंका, पुलिस-प्रशासन बेबस नजर आया

हिसार में नगर पालिका कर्मचारी संघ की लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर में करीब 1500 मीट्रिक टन कचरा घरों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा हो चुका है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने तोशाम रोड़,राजगुरु मार्केट समेत कुछ अन्य क्षेत्रों से कचरा उठाने का प्रयास किया, लेकिन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका जमकर विरोध किया। मौके पर किसी प्रकार की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। कर्मचारियों ने ट्रालियों में उठाया कचरा वापस सड़क पर गिरा दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासन दोनों ही बेबेस नजर आया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। हिसार में सड़क पर जगह-जगह पड़ा कचरा… हड़ताल को 11 मई बढ़ाया नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल अब 11 मई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से कई बार सहमति बनने के बावजूद मांगों को लागू नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश दे चुका है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही। ऐसे में कर्मचारियों के पास हड़ताल के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सात दिन बीत जाने के बावजूद सरकार ने बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की। इन-इन एरिया में फैली गंदगी हड़ताल के कारण हिसार के मिल गेट एरिया, राजगुरु मार्केट, आजाद नगर,ऑटो मार्केट और ठंडी सड़क मार्ग सहित कई इलाकों में गंदगी फैल गई है। वहीं निगम की सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। पिछले सात दिनों से लोगों को बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहे हैं। एनडीसी, एनएसी, मैरिज रजिस्ट्रेशन, नक्शों की मंजूरी और प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे सैकड़ों लोग परेशान हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *