190 करोड़ से बनेंगे 5 अंडरपास:अयोध्या हाईवे पर ब्लैक स्पॉट खत्म होंगे, किसानों-राहगीरों को मिलेगी राहत

190 करोड़ से बनेंगे 5 अंडरपास:अयोध्या हाईवे पर ब्लैक स्पॉट खत्म होंगे, किसानों-राहगीरों को मिलेगी राहत

अयोध्या की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 के रामसनेही घाट-अयोध्या खंड पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करीब 190 करोड़ रुपए की लागत से पांच नए अंडरपास बनाएगा। एनएचएआई के अनुसार अर्कुना, रानीमऊ, कुढ़ा सादात, भेलसर और सट्टी चौराहा समेत पांच स्थानों पर अंडरपास निर्माण प्रस्तावित है। ये सभी स्थान पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से ब्लैकस्पॉट घोषित किए जा चुके हैं, जहां बीते वर्षों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास बनने के बाद हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और स्थानीय आवागमन को अलग किया जा सकेगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। परियोजना से किसानों और ग्रामीणों को सबसे अधिक राहत मिलने की उम्मीद है। खेतों तक पहुंचने के लिए अब हाईवे पार करने का जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। बच्चों को स्कूल भेजना भी सुरक्षित और आसान होगा। एनएचएआई के पीडी अवनीश सिद्धार्थ ने बताया कि निर्माण कार्य की प्रारंभिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय यातायात अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित हो जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *