मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसा हुआ। भिटारी गेट के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे
पुलिस के अनुसार सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के धरोखर गांव के शिवम साकेत, नीरज साकेत और संजय साकेत एक बाइक से मैहर आ रहे थे। वे एक पारिवारिक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दूसरी बाइक से भिड़ंत
दूसरी मोटरसाइकिल पर महोबा निवासी कमला रैकवार और उसका भाई बिंदु रैकवार सवार थे। भिटारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायल अस्पताल में भर्ती
टक्कर के बाद सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


