औरंगाबाद | खगड़िया जिले के रहने वाले युवक पांडव कुमार की दिल्ली में हुई निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कलेक्ट्रेट गेट से शुरू होकर रमेश चौक तक गया, जहां कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग उठाई।कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर हत्या के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पांडव कुमार को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि किसी भी बिहारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं जिला महामंत्री भगवान ने कहा कि जब तक जन सुराज पार्टी है, तब तक बिहारियों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। औरंगाबाद | खगड़िया जिले के रहने वाले युवक पांडव कुमार की दिल्ली में हुई निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कलेक्ट्रेट गेट से शुरू होकर रमेश चौक तक गया, जहां कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग उठाई।कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर हत्या के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पांडव कुमार को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि किसी भी बिहारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं जिला महामंत्री भगवान ने कहा कि जब तक जन सुराज पार्टी है, तब तक बिहारियों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।


