सुपौल में युवक को बस ने कुचला:मौके पर तोड़ा दम, पत्नी को दवा देकर दूसरी बस से उतरते समय हादसा, बस जब्त

सुपौल में युवक को बस ने कुचला:मौके पर तोड़ा दम, पत्नी को दवा देकर दूसरी बस से उतरते समय हादसा, बस जब्त

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहट्टा के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के चित्ती वार्ड संख्या-04 निवासी गंगाराम यादव के बड़े पुत्र राम कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, राम कुमार यादव अपनी पत्नी रंजन कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल ला रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब थी और उन्हें डायलिसिस करवाने की जरूरत थी। रंजन कुमारी बस से सफर कर रही थीं, जबकि राम कुमार अपनी बाइक से पीछे-पीछे चल रहे थे ताकि जरूरत पड़ने पर मदद कर सकें। पत्नी को दवा देने के लिए बस में चढ़ गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौहट्टा के पास बस रुकने पर राम कुमार ने अपनी बाइक किनारे खड़ी की और पत्नी को दवा देने के लिए बस में चढ़ गए। दवा देने के बाद जैसे ही वह बस से नीचे उतरे, तभी दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलने पर किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। हादसे में शामिल बस को कब्जे में लिया
परिजनों ने बताया कि राम कुमार की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। इधर, किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि हादसे में शामिल बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहट्टा के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के चित्ती वार्ड संख्या-04 निवासी गंगाराम यादव के बड़े पुत्र राम कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, राम कुमार यादव अपनी पत्नी रंजन कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल ला रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब थी और उन्हें डायलिसिस करवाने की जरूरत थी। रंजन कुमारी बस से सफर कर रही थीं, जबकि राम कुमार अपनी बाइक से पीछे-पीछे चल रहे थे ताकि जरूरत पड़ने पर मदद कर सकें। पत्नी को दवा देने के लिए बस में चढ़ गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौहट्टा के पास बस रुकने पर राम कुमार ने अपनी बाइक किनारे खड़ी की और पत्नी को दवा देने के लिए बस में चढ़ गए। दवा देने के बाद जैसे ही वह बस से नीचे उतरे, तभी दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलने पर किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। हादसे में शामिल बस को कब्जे में लिया
परिजनों ने बताया कि राम कुमार की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। इधर, किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि हादसे में शामिल बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *