पूर्णिया में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 2.315 ग्राम गांजा जब्त:चार तस्कर गिरफ्तार; पकड़े गए खेप की बाजार कीमत 4 लाख

पूर्णिया में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 2.315 ग्राम गांजा जब्त:चार तस्कर गिरफ्तार; पकड़े गए खेप की बाजार कीमत 4 लाख

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2 किलो 315 ग्राम गांजा बरामद किया है और इस मामले में चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी जा रही है। नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को सफलता मिली। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 1.7 किलो गांजा बरामद हुआ। इतना ही नहीं, युवक के पास से 28,540 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान कचहरी बलुआ पंचायत के गमला टोला निवासी माधव कुमार 23 के रूप में हुई। 300 ग्राम गांजा के साथ बदमाश अरेस्ट पुलिस को गांजा तस्करी से जुड़ा एक और इनपुट मिला। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एक घर में छापा मारा, जहां से 300 ग्राम गांजा के साथ नीरज झा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए धंधेबाजों ने नशे के कारोबार से जुड़े दो युवकों ने नाम उगले। पुलिस ने इस आधार पर छापेमारी करते हुए सरसी के रहने वाले निरज झा और सोनु कुमार को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 315 ग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए खेप को जब्त करते हुए इन दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाजो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2 किलो 315 ग्राम गांजा बरामद किया है और इस मामले में चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी जा रही है। नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को सफलता मिली। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 1.7 किलो गांजा बरामद हुआ। इतना ही नहीं, युवक के पास से 28,540 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान कचहरी बलुआ पंचायत के गमला टोला निवासी माधव कुमार 23 के रूप में हुई। 300 ग्राम गांजा के साथ बदमाश अरेस्ट पुलिस को गांजा तस्करी से जुड़ा एक और इनपुट मिला। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एक घर में छापा मारा, जहां से 300 ग्राम गांजा के साथ नीरज झा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए धंधेबाजों ने नशे के कारोबार से जुड़े दो युवकों ने नाम उगले। पुलिस ने इस आधार पर छापेमारी करते हुए सरसी के रहने वाले निरज झा और सोनु कुमार को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 315 ग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए खेप को जब्त करते हुए इन दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाजो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *