दरभंगा के भरवाड़ा स्थित राम जानकी मंदिर में एक प्रेमी जोड़े ने तय तारीख से पहले ही प्रेम विवाह कर लिया। दोनों की शादी परिवार वालों की ओर से दिसंबर महीने में तय की गई थी, लेकिन मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम इतना बढ़ गया कि उन्होंने मंदिर पहुंचकर तुरंत शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों परिवारों ने इस विवाह पर कोई आपत्ति नहीं जताई और नवदंपति को साथ रखने की बात कही। दूल्हे आनंद कुमार की मां ने बताया कि वो एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गई थीं, जहां पिंकी कुमारी उन्हें पसंद आई। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे आनंद कुमार के लिए लड़की का रिश्ता रखा। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और दिसंबर महीने में शादी तय कर दी गई। इस दौरान लड़का और लड़की के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत करते-करते दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी इच्छा से मंदिर में शादी कर ली है और परिवार को इससे कोई आपत्ति नहीं है। लड़का बोला- मोबाइल पर बातचीत के दौरान नजदीकी बढ़ी शादी करने वाले युवक आनंद कुमार ने बताया कि परिवार ने पहले ही इसी लड़की से उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन शादी में काफी समय बाकी था। मोबाइल पर लगातार बातचीत के दौरान दोनों के बीच गहरा प्रेम हो गया। लड़की की रजामंदी से मंदिर पहुंचकर रचाई शादी लड़के ने कहा कि हम दोनों ने फैसला किया कि अब इंतजार नहीं करेंगे और साथ रहने के लिए मंदिर में शादी कर ली। आनंद ने बताया कि पिंकी करीब 30 किलोमीटर दूर से भरवाड़ा स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची, जबकि वह करीब 5 किलोमीटर दूर से वहां पहुंचे। मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर पुजारी और अपनी मां की मौजूदगी में विधिवत विवाह किया गया। दुल्हन पिंकी कुमारी ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच काफी प्रेम हो गया था। परिवार की ओर से शादी तय की जा चुकी थी, लेकिन शादी में अभी समय था। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे थे, इसलिए मंदिर पहुंचकर विवाह कर लिया। पुजारी ने दोनों की इच्छा के मुताबिक कराई शादी राम जानकी मंदिर के पुजारी प्रशांत कुमार भारती ने बताया कि पिंकी कुमारी और आनंद कुमार की शादी पहले से तय थी और दिसंबर में होनी थी। लेकिन दोनों जल्दबाजी में मंदिर पहुंचे और विवाह कराने की इच्छा जताई। इसके बाद विधिवत वैदिक रीति से दोनों की शादी कराई गई। पुजारी ने बताया कि इसकी सूचना लड़की के परिजनों को भी दे दी गई है और उन्होंने भी विवाह पर सहमति जताई है। दरभंगा के भरवाड़ा स्थित राम जानकी मंदिर में एक प्रेमी जोड़े ने तय तारीख से पहले ही प्रेम विवाह कर लिया। दोनों की शादी परिवार वालों की ओर से दिसंबर महीने में तय की गई थी, लेकिन मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम इतना बढ़ गया कि उन्होंने मंदिर पहुंचकर तुरंत शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों परिवारों ने इस विवाह पर कोई आपत्ति नहीं जताई और नवदंपति को साथ रखने की बात कही। दूल्हे आनंद कुमार की मां ने बताया कि वो एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गई थीं, जहां पिंकी कुमारी उन्हें पसंद आई। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे आनंद कुमार के लिए लड़की का रिश्ता रखा। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और दिसंबर महीने में शादी तय कर दी गई। इस दौरान लड़का और लड़की के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत करते-करते दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी इच्छा से मंदिर में शादी कर ली है और परिवार को इससे कोई आपत्ति नहीं है। लड़का बोला- मोबाइल पर बातचीत के दौरान नजदीकी बढ़ी शादी करने वाले युवक आनंद कुमार ने बताया कि परिवार ने पहले ही इसी लड़की से उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन शादी में काफी समय बाकी था। मोबाइल पर लगातार बातचीत के दौरान दोनों के बीच गहरा प्रेम हो गया। लड़की की रजामंदी से मंदिर पहुंचकर रचाई शादी लड़के ने कहा कि हम दोनों ने फैसला किया कि अब इंतजार नहीं करेंगे और साथ रहने के लिए मंदिर में शादी कर ली। आनंद ने बताया कि पिंकी करीब 30 किलोमीटर दूर से भरवाड़ा स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची, जबकि वह करीब 5 किलोमीटर दूर से वहां पहुंचे। मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर पुजारी और अपनी मां की मौजूदगी में विधिवत विवाह किया गया। दुल्हन पिंकी कुमारी ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच काफी प्रेम हो गया था। परिवार की ओर से शादी तय की जा चुकी थी, लेकिन शादी में अभी समय था। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे थे, इसलिए मंदिर पहुंचकर विवाह कर लिया। पुजारी ने दोनों की इच्छा के मुताबिक कराई शादी राम जानकी मंदिर के पुजारी प्रशांत कुमार भारती ने बताया कि पिंकी कुमारी और आनंद कुमार की शादी पहले से तय थी और दिसंबर में होनी थी। लेकिन दोनों जल्दबाजी में मंदिर पहुंचे और विवाह कराने की इच्छा जताई। इसके बाद विधिवत वैदिक रीति से दोनों की शादी कराई गई। पुजारी ने बताया कि इसकी सूचना लड़की के परिजनों को भी दे दी गई है और उन्होंने भी विवाह पर सहमति जताई है।


