Bengal Result Analysis: वोट बंटने से हुआ नुकसान, 82 सीटों पर नंबर-3 को जीत के अंतर से मिले ज्यादा वोट

Bengal Result Analysis: वोट बंटने से हुआ नुकसान, 82 सीटों पर नंबर-3 को जीत के अंतर से मिले ज्यादा वोट

Vote Split Impact Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कई सीटों पर विपक्षी वोटों के बंटवारे का सीधा फायदा बीजेपी को मिला। वहीं, टीएमसी नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने लगातार 10वीं बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। 

Bengal Result Analysis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों में एक दिलचस्प ट्रेंड सामने रखा है। राज्य की कम से कम 82 सीटों पर तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों को जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले। इसका मतलब यह है कि दूसरे और तीसरे स्थान के उम्मीदवारों के बीच वोटों का बंटवारा हुआ, जिसका सीधा फायदा जीतने वाले उम्मीदवार को मिला। 

किस सीट पर क्या रहा समीकरण

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी बेहरमपुर सीट पर बीजेपी से 17,548 वोटों से हार गए। यहां टीएमसी के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 49,586 वोट मिले। ये वोट जीत के अंतर से लगभग तीन गुना थे। कांग्रेस-टीएमसी के बीच वोट बंटने से बीजेपी को फायदा हुआ है। 

टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य दमदम नॉर्थ सीट पर जीत सकती थीं, अगर सीपीएम ने 38,428 वोट लेकर तीसरा स्थान न पाया होता। बीजेपी ने यह सीट 26,404 वोटों से जीती। इसी तरह अरूप बिस्वास टॉलीगंज सीट पर बीजेपी की पापिया अधिकारी को हरा सकते थे, लेकिन सीपीएम के 30,335 वोटों ने समीकरण बदल दिया। 

काशीपुर-बेलगाछिया सीट पर टीएमसी के अतिन घोष सिर्फ 1,651 वोटों से भाजपा के रितेश तिवारी से हारे, जबकि सीपीएम को यहां 11,151 वोट मिले। हालांकि, कुछ सीटों पर यही वोट बंटवारा टीएमसी के पक्ष में भी गया।

शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने रचा इतिहास

भले ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस चुनाव में हार गई, लेकिन उसके 82 वर्षीय उम्मीदवार शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने बालीगंज सीट जीतकर इतिहास रच दिया। वे लगातार 10वीं बार विधायक बने हैं। वह बंगाल के ऐसे एकमात्र विधायक बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव जीता है। शोभनदेब टीएमसी की स्थापना के समय से ही पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक रहे हैं। उस समय वे राज्य विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले विधायक थे और पार्टी बनने के तुरंत बाद उन्होंने 1998 के उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

BJP ने जीती 207 सीटें

बंगाल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने 207 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश में जीत के बाद बीजेपी ने सरकार गठन की तैयारी भी तेज कर दी है। 9 मई को नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगी। दरअसल, इस चुनाव में बड़ा उलटफेर भी देखने को मिले है। भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टीएमसी के कई मंत्री भी चुनाव हार गए।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *