पानी से भरे गड्‌ढे में डूबने से बच्चे की मौत:हांसी के ईंट भट्‌टे पर रहता है परिवार, पिता बिहार की जेल में बंद

पानी से भरे गड्‌ढे में डूबने से बच्चे की मौत:हांसी के ईंट भट्‌टे पर रहता है परिवार, पिता बिहार की जेल में बंद

हांसी क्षेत्र के बड़ाला गांव में एक ईंट भट्ठे पर हादसा हुआ। बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रामकुमार के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। परिजन संजय ने बताया कि बिहार के जहानाबाद निवासी अजीत कुमार अपने परिवार के साथ बड़ाला गांव में ईंट बनाने का काम करता है। जानकारी के अनुसार, बच्चा घटना के समय पास ही खेल रहा था। खेलते हुए वह ईंट बनाने के लिए बने गहरे पानी के कुंड में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और उसे कुंड से बाहर निकाला। परिजनों द्वारा बच्चे को हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की मृतक बच्चे के पिता अजीत कुमार बिहार में एक मामले के चलते जेल में बंद हैं। परिवार में मां गुड़िया देवी और एक चार साल की बेटी हैं। इस घटना से परिवार पर गहरा दुख आया है। घटना की सूचना मिलने पर बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बास थाना के कॉन्स्टेबल नीलम और रमेश सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीएनएस की धारा 194 के तहत आवश्यक कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *