मधुबनी DM ने गैस-पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की जांच की:जिले भर में चला अभियान, कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी

मधुबनी DM ने गैस-पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की जांच की:जिले भर में चला अभियान, कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को जिलेभर में घरेलू गैस (एलपीजी) और पेट्रोल/डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी ने इंडेन ग्रामीण वितरक बेलही, जयनगर समेत कई गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। बेलही गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि एलपीजी उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी गैस एजेंसी में अनावश्यक भीड़ या लंबी कतार पाए जाने पर संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों का दायित्व है कि वे उपभोक्ताओं को समय पर और व्यवस्थित सेवा प्रदान करें, ताकि आमजन को परेशानी न हो। जांच के दौरान, अधिकारियों ने गैस वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की कतार व्यवस्था, एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता, होम डिलीवरी प्रणाली, ऑनलाइन बुकिंग से संबंधित शिकायतें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था, एजेंसी कर्मियों की उपस्थिति और गोदामों का सत्यापन किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न पेट्रोल और डीजल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता, भंडारण क्षमता, उपभोक्ता सुविधाएं, सुरक्षा मानकों का अनुपालन, आवश्यक सूचनाओं का प्रदर्शन और अनावश्यक भंडारण व कालाबाजारी रोकने संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने दोहराया कि जिला प्रशासन आम नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने देगा। जांच के दौरान कुछ एजेंसियों के कर्मियों के व्यवहार, कार्यप्रणाली और उपभोक्ता सेवा में कमियां पाई गईं। संबंधित जांच अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को प्रतिवेदन सौंप दिया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि गैस सिलेंडर या पेट्रोल/डीजल की कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव, अधिक राशि वसूलने या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी कोई शिकायत मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड प्रशासन या जिला नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि त्वरित और कठोर कार्रवाई की जा सके। मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को जिलेभर में घरेलू गैस (एलपीजी) और पेट्रोल/डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी ने इंडेन ग्रामीण वितरक बेलही, जयनगर समेत कई गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। बेलही गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि एलपीजी उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी गैस एजेंसी में अनावश्यक भीड़ या लंबी कतार पाए जाने पर संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों का दायित्व है कि वे उपभोक्ताओं को समय पर और व्यवस्थित सेवा प्रदान करें, ताकि आमजन को परेशानी न हो। जांच के दौरान, अधिकारियों ने गैस वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की कतार व्यवस्था, एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता, होम डिलीवरी प्रणाली, ऑनलाइन बुकिंग से संबंधित शिकायतें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था, एजेंसी कर्मियों की उपस्थिति और गोदामों का सत्यापन किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न पेट्रोल और डीजल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता, भंडारण क्षमता, उपभोक्ता सुविधाएं, सुरक्षा मानकों का अनुपालन, आवश्यक सूचनाओं का प्रदर्शन और अनावश्यक भंडारण व कालाबाजारी रोकने संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने दोहराया कि जिला प्रशासन आम नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने देगा। जांच के दौरान कुछ एजेंसियों के कर्मियों के व्यवहार, कार्यप्रणाली और उपभोक्ता सेवा में कमियां पाई गईं। संबंधित जांच अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को प्रतिवेदन सौंप दिया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि गैस सिलेंडर या पेट्रोल/डीजल की कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव, अधिक राशि वसूलने या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी कोई शिकायत मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड प्रशासन या जिला नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि त्वरित और कठोर कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *