समस्तीपुर के सिंघिया थाने के विष्णुपुरडीहा गांव में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। जिसमें दो जमादार के साथ एक सिपाही भी जख्मी हो गए। हालांकि आरोपितों के परिवार वालों ने भी पुलिस पर घर की महिलाएं व बुजुर्ग के साथ मारपीट व सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। जख्मी पुलिस कर्मी में जमादार सुभाष यादव, किशन कुमार व सिपाही पंकज कुमार शामिल है। जबकि, घर के बुजुर्ग रवि सिंह के साथ ही रंजीत सिंह की पत्नी बिजली देवी व चंदन सिंह की पत्नी मुन्नी कुमारी शामिल है। इस मामले में आज एफआईआर दर्ज हुआ है। पुलिस के साथ हुए इस झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सिर फुटने के बाद बुजुर्ग का खून निकलता हुआ दिख रहा है। पुलिस कर्मी घर में घुस कर मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जबकि इस छापेमारी के दौरान रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा भी थी। झड़प के वीडियो में डीएसपी भी दिख रहे हैं। दूसरी ओर विवाद के बाद भी आरोपी सत्यम कुमार सिंह को पुलिस पकड़ नहीं पाई। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की घटना के संबंध में बताया गया है कि पिछले दिनों सिंघिया थाना के साथ ही सिंघिया पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। विष्णुपुर डीहा गांव से एक ट्रक पर करीब 4 हजार लीटर शराब बरामद की थी। जांच के दौरान इस मामले में गांव सत्यम कुमार सिंह के शामिल होने की बात सामने आयी। जिसके बाद पुलिस रात छापेमारी के लिए पहुंची थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी के घर के लोगों ने हमला बोल दिया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंहा ने बताया कि रात पुलिस 4 हजार लीटर शराब बरामद मामले में आरोपी सत्यम को पकड़ने के लिए गई थी। जहां लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं। धड़ पकड़ के दौरान बुजुर्ग गिर गए थे, जिस कारण उन्हें चोट लगी है। गिरने के कारण सिर फट गया है। हालांकि इस दौरान आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। पुलिस पर गलत रूप से मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस पर हमला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। समस्तीपुर के सिंघिया थाने के विष्णुपुरडीहा गांव में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। जिसमें दो जमादार के साथ एक सिपाही भी जख्मी हो गए। हालांकि आरोपितों के परिवार वालों ने भी पुलिस पर घर की महिलाएं व बुजुर्ग के साथ मारपीट व सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। जख्मी पुलिस कर्मी में जमादार सुभाष यादव, किशन कुमार व सिपाही पंकज कुमार शामिल है। जबकि, घर के बुजुर्ग रवि सिंह के साथ ही रंजीत सिंह की पत्नी बिजली देवी व चंदन सिंह की पत्नी मुन्नी कुमारी शामिल है। इस मामले में आज एफआईआर दर्ज हुआ है। पुलिस के साथ हुए इस झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सिर फुटने के बाद बुजुर्ग का खून निकलता हुआ दिख रहा है। पुलिस कर्मी घर में घुस कर मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जबकि इस छापेमारी के दौरान रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा भी थी। झड़प के वीडियो में डीएसपी भी दिख रहे हैं। दूसरी ओर विवाद के बाद भी आरोपी सत्यम कुमार सिंह को पुलिस पकड़ नहीं पाई। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की घटना के संबंध में बताया गया है कि पिछले दिनों सिंघिया थाना के साथ ही सिंघिया पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। विष्णुपुर डीहा गांव से एक ट्रक पर करीब 4 हजार लीटर शराब बरामद की थी। जांच के दौरान इस मामले में गांव सत्यम कुमार सिंह के शामिल होने की बात सामने आयी। जिसके बाद पुलिस रात छापेमारी के लिए पहुंची थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी के घर के लोगों ने हमला बोल दिया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंहा ने बताया कि रात पुलिस 4 हजार लीटर शराब बरामद मामले में आरोपी सत्यम को पकड़ने के लिए गई थी। जहां लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं। धड़ पकड़ के दौरान बुजुर्ग गिर गए थे, जिस कारण उन्हें चोट लगी है। गिरने के कारण सिर फट गया है। हालांकि इस दौरान आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। पुलिस पर गलत रूप से मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस पर हमला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।


