किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना के बाद उसके पति द्वारा उसे सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सोनार पट्टी निवासी विजय सोनार की पुत्री छोटी देवी (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छोटी देवी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को गला दबाकर हत्या किए जाने की भी आशंका है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इधर, मृतका के परिजन सदर थाना में आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। पति से पूछताछ की जा रही मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने मृतका के पति राजा सोनार को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना के बाद उसके पति द्वारा उसे सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सोनार पट्टी निवासी विजय सोनार की पुत्री छोटी देवी (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छोटी देवी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को गला दबाकर हत्या किए जाने की भी आशंका है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इधर, मृतका के परिजन सदर थाना में आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। पति से पूछताछ की जा रही मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने मृतका के पति राजा सोनार को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


