पूर्णिया में रोड एक्सीडेंट में 3 दोस्त घायल:बारात में शामिल होने जा रहे थे तीनों, बाइक की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह; गाड़ी के परखच्चे उड़े

पूर्णिया में रोड एक्सीडेंट में 3 दोस्त घायल:बारात में शामिल होने जा रहे थे तीनों, बाइक की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह; गाड़ी के परखच्चे उड़े

पूर्णिया के भवानीपुर में बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक स्लिप कर गई। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए, बल्कि सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी को GMCH में एडमिट कराया गया। घायलों की पहचान भवानीपुर के गोढ़ियारी टोला निवासी श्यामसुंदर मंडल(35), गोलू कुमार(18) और रवि(20) के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। पड़ोसी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। माहौल खुशियों भरा था, लेकिन ये सफर हादसे में बदल गया। बैंलेंस बिगड़ने से हादसा बताया जा रहा है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही वे भवानीपुर थाना चौक के पास पहुंचे, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर स्लिप कर गिर गई, जिससे तीनों युवक दूर तक घिसटते हुए जा गिरे। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। हायर सेंटर किया रेफर स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को रेफर कर दिया। परिजनों की मदद से घायलों को GMCH में ऐडमिट कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। पूर्णिया के भवानीपुर में बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक स्लिप कर गई। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए, बल्कि सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी को GMCH में एडमिट कराया गया। घायलों की पहचान भवानीपुर के गोढ़ियारी टोला निवासी श्यामसुंदर मंडल(35), गोलू कुमार(18) और रवि(20) के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। पड़ोसी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। माहौल खुशियों भरा था, लेकिन ये सफर हादसे में बदल गया। बैंलेंस बिगड़ने से हादसा बताया जा रहा है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही वे भवानीपुर थाना चौक के पास पहुंचे, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर स्लिप कर गिर गई, जिससे तीनों युवक दूर तक घिसटते हुए जा गिरे। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। हायर सेंटर किया रेफर स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को रेफर कर दिया। परिजनों की मदद से घायलों को GMCH में ऐडमिट कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *