वाराणसी में 6 वर्षीय मासूम के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:रेप की कोशिश के बाद 70 फिट गहरे कुएं में फेंका, सिर में गहरे घाव

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को छह साल की मासूम बच्ची का स्कूल के पास से अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और फिर बदहवास हालत में 70 फिट गहरे कुएं में फेंक दिया। सोमवार की सुबह छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास 70 फीट गहरे सूखे कुएं में बच्ची को देखकर हड़कंप मच गया। उसकी सिसकियां और चीख सुनकर लोग पहुंचे और आनन फानन घायलावस्था में बच्ची को तत्काल कादीपुर कलां स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। गहरे कुएं में गिरने से उसके सिर, शरीर, हाथ-पांव में चोटें लगी थी। वही केवल उसके सिर में करीब तीन इंच गहरे घाव था, जिससे खून बह रहा था। चिकित्सकों ने पीड़िता मासूम का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, मामले में कुछ घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पता चला कि अपहरण की वारदात को इलाके के मनबढ़ युवक मोहम्मद ताज ने अंजाम दिया। डीसीपी व एडीसीपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर रात आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला बच्ची सुबह करीब 7 बजे स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठाकर भाग निकला। आरोप है कि वह बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां एक सूखे कुएं में धक्का दे दिया। कुआं करीब 70 फीट गहरा है। कुएं में गिरने के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायलावस्था में बच्ची को तत्काल कादीपुर कलां स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में करीब तीन इंच गहरा घाव होने का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी, एसीपी सारनाथ, प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर, सारनाथ व चोलापुर के प्रभारी निरीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत सामान्य है। कुएं में गिरने से उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *