AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और कोचाधामन विधायक सरवर आलम ने किशनगंज के जिलाधिकारी से सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं और हालिया दुखद घटनाओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ठाकुरगंज के भोगडाबर निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा की ट्रेन में मौत और दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। नेताओं ने पीड़ित परिवारों को न्याय और मुआवज़ा देने पर भी जोर दिया। जल-जमाव के स्थायी समाधान की मांग भी की गई
इसके अतिरिक्त, कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों, अधूरे पुल-पुलिया, बिजली की खराब स्थिति और जल-जमाव के स्थायी समाधान की मांग भी की गई। साथ ही पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण रुके हुए जनकार्यों के त्वरित समाधान के लिए भी अपील की गई है, जिससे आम नागरिकों को जो समस्याएं हो रही है वो नहीं हो। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इस दौरान कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव के समय लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी विधायक लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं और समय-समय पर जिला प्रशासन से मिलकर मांगों को रखा जा रहा है। तौसीफ रज़ा हत्याकांड में केंद्रीय जांच की मांग की
वहीं विद्यायक सरवर आलम ने ठाकुरगंज के मौलाना की हत्या मामले में तुरंत जांच कर कार्रवाई करने की अपील करते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी है जहां उन्होंने मौलाना तौसीफ रज़ा हत्याकांड में केंद्रीय जांच की मांग की है। जिलाधिकारी विशाल राज ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और कोचाधामन विधायक सरवर आलम ने किशनगंज के जिलाधिकारी से सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं और हालिया दुखद घटनाओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ठाकुरगंज के भोगडाबर निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा की ट्रेन में मौत और दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। नेताओं ने पीड़ित परिवारों को न्याय और मुआवज़ा देने पर भी जोर दिया। जल-जमाव के स्थायी समाधान की मांग भी की गई
इसके अतिरिक्त, कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों, अधूरे पुल-पुलिया, बिजली की खराब स्थिति और जल-जमाव के स्थायी समाधान की मांग भी की गई। साथ ही पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण रुके हुए जनकार्यों के त्वरित समाधान के लिए भी अपील की गई है, जिससे आम नागरिकों को जो समस्याएं हो रही है वो नहीं हो। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इस दौरान कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव के समय लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी विधायक लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं और समय-समय पर जिला प्रशासन से मिलकर मांगों को रखा जा रहा है। तौसीफ रज़ा हत्याकांड में केंद्रीय जांच की मांग की
वहीं विद्यायक सरवर आलम ने ठाकुरगंज के मौलाना की हत्या मामले में तुरंत जांच कर कार्रवाई करने की अपील करते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी है जहां उन्होंने मौलाना तौसीफ रज़ा हत्याकांड में केंद्रीय जांच की मांग की है। जिलाधिकारी विशाल राज ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।