West Bengal Election Results 2026: ममता शासन खत्म? बंगाल में BJP 200 सीटों पर भारी, राजस्थान में जश्न का माहौल

West Bengal Election Results 2026: ममता शासन खत्म? बंगाल में BJP 200 सीटों पर भारी, राजस्थान में जश्न का माहौल

Rajasthan BJP: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जयपुर, बीकानेर सहित प्रदेशभर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता पटाखे छोड़कर खुशी मना रहे हैं। साथ ही मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे है। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के समर्थन में नारे लगा रहे है।

इस मौके पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के शासन से जनता त्रस्त, परेशान थी। वहां तुष्टीकरण की पराकाष्ठा थी और पूरे बंगाल में शरिया कानून चल रहा था। लूट-खसोट चल रही थी।

उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता बंगाल में वसूली करते थे, जनता को परेशान करते थे। ममता बनर्जी सरकार के अधिकारियों ने खुलेआम लोगों को छूट दे रखी थी। लेकिन, अब निश्चित रूप से ममता बनर्जी का शासन समाप्त होगा और वहां भाजपा का शासन होगा।

rajasthan bjp celebration

बीकानेर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल में बीजेपी जैसे-जैसे जीत की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बनता जा रहा है। बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर पटाखे छोड़कर जश्न का इजहार किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पुरी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

293 विधानसभा सीटों में से 200 सीटों पर बीजेपी आगे

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। कुल 293 विधानसभा सीटों में से 200 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी सिर्फ 86 सीटों पर आगे है। यह रुझान पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकने वाले संभावित नतीजे की ओर संकेत देता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *