भागलपुर में आज NEET UG प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके। इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी विशेष सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिलाया सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों के बाहर जुटी भीड़ को माइकिंग के जरिए नियंत्रित किया और अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिलाया। कुल मिलाकर भागलपुर में NEET UG परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक स्तर पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वरीय स्तर से लगातार परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है और इसे बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। भागलपुर में आज NEET UG प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके। इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी विशेष सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिलाया सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों के बाहर जुटी भीड़ को माइकिंग के जरिए नियंत्रित किया और अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिलाया। कुल मिलाकर भागलपुर में NEET UG परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक स्तर पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वरीय स्तर से लगातार परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है और इसे बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।


