राजस्थान की भीषण गर्मी में क्या आपका AC भी बन सकता है ‘बम’? इन 5 गलतियों से विवेक विहार जैसा हो सकता है ब्लास्ट!

राजस्थान की भीषण गर्मी में क्या आपका AC भी बन सकता है ‘बम’? इन 5 गलतियों से विवेक विहार जैसा हो सकता है ब्लास्ट!

Rajasthan Heatwave Newsदिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और शुरुआती जांच में आग की वजह ‘एसी ब्लास्ट’ (AC Blast) बताई जा रही है। राजस्थान में भी इस समय सूरज आग उगल रहा है और पारा 42 से 46-48 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आपके घर में लगा AC सुरक्षित है?

क्यों फटता है AC? (A to Z कारण)

विशेषज्ञों के अनुसार, जब तापमान 43 डिग्री के पार जाता है, तो एयर कंडीशनर के कंप्रेसर पर दबाव दोगुना हो जाता है। अगर AC की सर्विस सही नहीं है या उसमें लोकल गैस भरी गई है, तो हाई प्रेशर के कारण कंप्रेसर फट सकता है। दिल्ली के विवेक विहार की घटना में भी धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत में आग फैल गई।

सावधान! राजस्थान के लोग न करें ये 5 गलतियां:

  1. लगातार नॉन-स्टॉप इस्तेमाल: भीषण गर्मी में लोग AC को 24-24 घंटे चलाते हैं। इससे कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है। हर 6-8 घंटे में AC को आधा घंटा विश्राम दें।
  2. लोकल मैकेनिक और सस्ती गैस: पैसे बचाने के चक्कर में लोकल गैस रिफिलिंग करवाना जानलेवा हो सकता है। घटिया क्वालिटी की गैस हाई टेम्परेचर में ‘विस्फोटक’ का काम करती है।
  3. आउटडोर यूनिट की अनदेखी: अगर आपके AC की बाहरी यूनिट (Outdoor Unit) ऐसी जगह है जहाँ सीधी धूप पड़ती है या हवा का वेंटिलेशन नहीं है, तो ब्लास्ट का खतरा 80% बढ़ जाता है।
  4. पुराने तार और MCB: AC के लिए हमेशा मोटे कॉपर वायर और सही रेटिंग वाली MCB का ही इस्तेमाल करें। शॉर्ट सर्किट ही अक्सर ब्लास्ट की पहली सीढ़ी होती है।
  5. तापमान में बड़ी चूक: AC को 16 या 18 डिग्री पर चलाने की ज़िद न करें। इसे 24 से 26 डिग्री पर रखें। इससे कूलिंग भी अच्छी होगी और बिजली बिल के साथ मशीन पर लोड भी कम पड़ेगा।

क्या करें अगर AC से आए अजीब आवाज़?

यदि आपके AC से गड़गड़ाहट की आवाज़ आए, कूलिंग अचानक बंद हो जाए या जलने की गंध आए, तो तुरंत स्विच ऑफ करें और पावर प्लग निकाल दें। राजस्थान में चल रही ‘लू’ के बीच AC की सर्विस में देरी करना बड़ी मुसीबत को दावत देना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *