दरभंगा में फर्जी दरोगा बनकर महिला सिपाही से रचाई शादी:थाना पहुंचा मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार; रेप, ठगी, मारपीट और धमकी देने का आरोप

दरभंगा में फर्जी दरोगा बनकर महिला सिपाही से रचाई शादी:थाना पहुंचा मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार; रेप, ठगी, मारपीट और धमकी देने का आरोप

दरभंगा में खुद को दरोगा बताकर एक युवक ने महिला सिपाही से शादी कर ली। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप, ठगी, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। खुद दरोगा बताकर झांसे में लिया पीड़ित महिला सिपाही बेनीपुर कोर्ट में तैनात है। थाने में दिए आवेदन में बताया कि भागलपुर जिला के बलहा निवासी सुधीर सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने खुद को पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) बताते हुए उससे संपर्क किया। आरोपी ने गयाजी पुलिस लाइन से जारी कथित पहचान पत्र दिखाकर यह विश्वास दिलाया कि वह कटिहार में दरोगा के पद पर कार्यरत है। सच्चाई सामने आने पर मामला पहुंचा थाना महिला सिपाही के अनुसार, इसी झांसे में आकर वह उसके प्रेम जाल में फंस गई। 12 मार्च को दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद ही युवक की सच्चाई सामने आ गई । वह दारोगा नहीं, बल्कि फर्जी पहचान बनाकर उसे ठग रहा था। सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बहेड़ा थाना पहुंचा। आरोपी पर ठगी, मारपीट, रेप, पैसे की मांग करने और राज खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है बहेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कहीं और भी इस तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया है। दरभंगा में खुद को दरोगा बताकर एक युवक ने महिला सिपाही से शादी कर ली। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप, ठगी, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। खुद दरोगा बताकर झांसे में लिया पीड़ित महिला सिपाही बेनीपुर कोर्ट में तैनात है। थाने में दिए आवेदन में बताया कि भागलपुर जिला के बलहा निवासी सुधीर सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने खुद को पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) बताते हुए उससे संपर्क किया। आरोपी ने गयाजी पुलिस लाइन से जारी कथित पहचान पत्र दिखाकर यह विश्वास दिलाया कि वह कटिहार में दरोगा के पद पर कार्यरत है। सच्चाई सामने आने पर मामला पहुंचा थाना महिला सिपाही के अनुसार, इसी झांसे में आकर वह उसके प्रेम जाल में फंस गई। 12 मार्च को दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद ही युवक की सच्चाई सामने आ गई । वह दारोगा नहीं, बल्कि फर्जी पहचान बनाकर उसे ठग रहा था। सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बहेड़ा थाना पहुंचा। आरोपी पर ठगी, मारपीट, रेप, पैसे की मांग करने और राज खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है बहेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कहीं और भी इस तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *