भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। साइकिल से बिजली विभाग के ऑफिस जा रहे थे, इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन शर्मा(50) के तौर पर हुई है। घटना नवगछिया की है। मृतक के बेटे राजा शर्मा ने बताया कि बिजली कनेक्शन बंद होने के बाद भी बिल आ रहा था। इस संबंध में पिताजी आवेदन देने के लिए गए थे। काम खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास बंद रेलवे फाटक को क्रॉस करने दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। बांडी और सिर कुचला टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही जान चली गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 50 फीट तक घसीटते चले गए। दो हिस्सों में बांडी बंद गई। सिर भी बुरी तरह कुचला है। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक की जेब से मिले आवेदन पत्र और मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। साइकिल से बिजली विभाग के ऑफिस जा रहे थे, इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन शर्मा(50) के तौर पर हुई है। घटना नवगछिया की है। मृतक के बेटे राजा शर्मा ने बताया कि बिजली कनेक्शन बंद होने के बाद भी बिल आ रहा था। इस संबंध में पिताजी आवेदन देने के लिए गए थे। काम खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास बंद रेलवे फाटक को क्रॉस करने दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। बांडी और सिर कुचला टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही जान चली गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 50 फीट तक घसीटते चले गए। दो हिस्सों में बांडी बंद गई। सिर भी बुरी तरह कुचला है। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक की जेब से मिले आवेदन पत्र और मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


