हरियाणा MLA के बेटे की उत्तराखंड में शादी,VIDEO:दूल्हा-दुल्हन पक्ष के सिर्फ 65 लोग गए; फेरों के लिए एक घंटे इंतजार करना पड़ा

हरियाणा MLA के बेटे की उत्तराखंड में शादी,VIDEO:दूल्हा-दुल्हन पक्ष के सिर्फ 65 लोग गए; फेरों के लिए एक घंटे इंतजार करना पड़ा

हरियाणा में बहारदुगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की शादी उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई। उन्होंने हिसार की रहने वाली डॉ. सनोज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। खास बात यह है कि 30 अप्रैल को हुई इस शादी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष से केवल 65 लोग ही शामिल हुए। इनमें सचिन जून के परिवार से 50 और डॉ. सनोज के परिवार के 15 लोग थे। एक घंटे के इंतजार के बाद दोनों के फेरे हुए। मान्यता है कि त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस शादी के साक्षी खुद भगवान विष्णु बने थे, जिन्होंने पार्वती के भाई की भूमिका निभाई थी। इससे पहले, 28 अप्रैल को बहादुरगढ़ में सगाई का कार्यक्रम रखा गया था, जिसके लिए राजेश जून ने डेढ़ लाख लोगों को न्योता भेजा था। यहां मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे। सचिन और सनोज की शादी की तस्वीरें… जानिए सचिन और सनोज की शादी में क्या-क्या हुआ… 29 अप्रैल को परिवार उत्तराखंड रवाना हुआ विधायक राजेश जून ने दैनिक भास्कर को बताया कि 20 अप्रैल को बहादुरगढ़ में सगाई का कार्यक्रम रखा गया था। 29 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे दोनों परिवारों के सदस्य बहादुरगढ़ से रवाना हुए। परिवार के लोग दो टेम्पो ट्रैवलर और आठ कारों में निकले थे। उनके साथ चार फोटोग्राफर भी थे। शादी के लिए 12वां नबर आया उन्होंने बताया कि अगले दिन, 30 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे सभी मंदिर पहुंचे। उस दिन वहां कई शादियां हो रही थीं। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद सचिन और सनोज का 12वां नंबर आया। वे अपने साथ झज्जर से पंडित वीरेंद्र को लेकर गए थे, जिन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया। मेहमानों को पहाड़ी व्यंजन भी खिलाए राजेश जून ने कहा कि शादी में उत्तराखंड की पहाड़ी संस्कृति के साथ-साथ हरियाणवी परंपराओं का भी सुंदर मेल देखने को मिला। दोनों परिवारों ने अपने होटल पहले से ही बुक कर रखे थे। मेहमानों के लिए पहाड़ी व्यंजनों के साथ देसी खीर और हलवा भी परोसा गया। पैतृक गांव में पूजा करने जाएंगे उन्होंने आगे बताया कि वह शुक्रवार रात 9 बजे दुल्हन को लेकर बहादुरगढ़ पहुंचे। शनिवार को सचिन और सनोज पैतृक गांव लोवा खुर्द जाएंगे, जहां गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पारिवारिक परंपराएं निभाई जाएंगी। पूर्व विधायक सोमवीर सांगवान ने कराया रिश्ता राजेश जून ने बताया कि इस रिश्ते को तय कराने में चरखी दादरी के पूर्व विधायक सोमवीर सांगवान की अहम भूमिका रही। सोमवीर सांगवान की पत्नी और सचिन की सास सगी बहनें हैं। सचिन जून पारिवारिक व्यवसाय संभालते हैं, जिसमें आरजे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर शामिल है। उनकी पत्नी डॉ. सनोज मेडिकल पेशे से हैं। उन्होंने MBBS करने के बाद अस्पताल प्रबंधन (MHA) में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। डॉ. सनोज के पिता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर थे, जिनका निधन हो चुका है। बहादुरगढ़ में सगाई के लिए चूल्हा न्योता 28 अप्रैल को विधायक राजेश जून की तरफ से सगाई समारोह में करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए एक साथ डिनर की व्यवस्था की गई थी। हलके के हर घर को ‘चूल्हा न्योता’ दिया गया। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित सिटी मार्केट के खाली मैदान में पंडाल सजाया गया। मेहमानों के लिए लगभग 10 हजार लोगों की क्षमता वाला एयर कंडीशन्ड टेंट लगाया गया। छह अलग-अलग फूड सेक्शन बनाए गए, जिनमें साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, पारंपरिक हरियाणवी और देसी व्यंजन शामिल थे। गेस्ट के स्वागत के लिए अलग-अलग राज्यों से विशेष बैंड-बाजे और स्वागत दल बुलाए गए। —————————————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा MLA के बिजनेसमैन बेटे की डॉक्टर से सगाई:CM सैनी पहुंचे; 1.5 लाख लोगों को इनविटेशन, 14 विशाल पंडालों में अरेंजमेंट
हरियाणा में बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की मंगलवार को सगाई हुई थी। सगाई समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई नेता पहुंचे। नायब सैनी सचिन जून को गले लगकर बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *