RR vs DC: अक्षर पटेल से हुई चूक! जिसका बजता था RR के खिलाफ डंका, उसी को प्लेइंग 11 से किया बाहर

IPL 2026 RR vs DC Update: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने हैं। इस मुकाबले में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। प्लेइंग 11 में शुभम दुबे और रवि बिश्नोई की वापसी हुई है। दूसरी ओर अक्षर पटेल ने बड़ा ऐलान किया और डेविड मिलर को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया। हालांकि अच्छी खबर ये है कि मिचेल स्टार्क आज का मुकाबला खेल रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा।

रियान पराग ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह जयपुर का आम विकेट नहीं है, इसमें थोड़ा सूखापन है और यह पैची दिख रहा है। उम्मीद है कि दूसरी पारी में यह स्लो हो जाएगा। बतौर टीम 228 रन चेज करने का अनुभव हमेशा काम आता है। हर कोई आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठा रहा है। हमने अभी तक पूरे 40 ओवर का क्रिकेट नहीं खेला है, उम्मीद है कि आज हम पूरा दम दिखाएंगे। रवि बिश्नोई टीम में आए हैं और शुभम दुबे भी टीम में हैं।”

स्टार्क की हुई वापसी

अक्षर पटेल ने कहा, “हमारी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हुए हैं। मिचेल स्टार्क खेल रहे हैं, दुष्मंथा चमीरा नहीं खेल रहे हैं। पथुम निसांका खेल रहे हैं, जिसका मतलब है कि डेविड मिलर बाहर बैठेंगे। अशोक शर्मा टीम में हैं। विकेट अच्छा दिख रहा है और हम चेज करने में खुश हैं। बेसिक्स पर वापस लौटना जरूरी है। चीजों को बदलने के लिए आपको वर्तमान में रहना होगा, सकारात्म चीजों पर ध्यान देना होगा।”

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं। शुरुआती 4 मुकाबले जीतने के बाद यह टीम अगले पांच में से 3 मैच गंवा बैठी। फिलहाल आरआर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। इस मुकाबले में जीत आरआर को प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद से ऊपर पहुंचा देगी। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स 8 में से 5 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। शुरुआती 2 मुकाबले जीतने के बाद डीसी ने अगले 6 में से 5 मैच गंवा दिए थे। कैपिटल्स एक बार फिर जीत की लय वापस हासिल करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *