RR vs DC, IPL 2026: स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच बैनटर देखने को मिलेगा। सूर्यवंशी ने अबतक दुनिया के सभी दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई की है। ऐसे में क्या स्टार्क को भी वे चौके छक्के लगाएंगे या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उनपर भारी पड़ेंगे?
Rajasthan Royals vs Delhi Capitals playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जाने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी लगभग तय है।
मिचेल स्टार्क की वापसी लगभग तय
कोहनी और कंधे की चोट के कारण स्टार्क लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर थे। स्टार्क को यह चोट एशेज सीरीज के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने 5 टेस्ट मैच में 19.93 की बेहतरीन औसत से 31 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था। इसके बाद बिग बैश लीग खेलते समय उन्हें फिर से कोहनी और कंधे की समस्या से जूझना पड़ा था।
स्टार्क की वापसी से दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत
स्टार्क की वापसी से दिल्ली की गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी। स्टार्क के अलावा ओपनिंग में केएल राहुल के साथ पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। वहीं कप्तान अक्षर पटेल को एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान देना होगा। केएल राहुल, स्टब्स, मिलर और कुलदीप टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच बैनटर
आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पूरे सीजन में चर्चा का विषय रहे हैं। स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच बैनटर देखने को मिलेगा। सूर्यवंशी ने अब तक दुनिया के सभी दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई की है। ऐसे में क्या स्टार्क को भी वे चौके छक्के लगाएंगे या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उन पर भारी पड़ेंगे?
डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे का बेहतरीन प्रदर्शन
पिछले मैच में किए अपने प्रदर्शन से डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने मध्यक्रम को भी मजबूत और आक्रामक बना दिया है। टीम को डीसी के खिलाफ कप्तान रियान पराग, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने मैच विजयी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इस मुकाबले को जीतकर अपनी खोई लय हासिल करने और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। 9 मैचों में 6 जीत हासिल कर 12 अंक लेकर वे वर्तमान में अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हैं। टीम ने अपने पिछले मैच में मजबूत पंजाब किंग्स को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम 8 मैचों में मात्र 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए डीसी के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार टीम की प्लेऑफ संभावनाओं पर बड़ा झटका साबित हो सकती है। दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने हुई हैं और 15-15 बार जीत हासिल की है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –
राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, टी. नटराजन, आकिब नबी
Sports – Patrika | CMS


