100 हाई मास्ट, 5000 स्ट्रीट लाइट लगाने की मंजूरी:बेतिया में 421 डेवलपमेंट स्कीम को प्रशासनिक स्वीकृति, 175 CCTV भी लगेंगे

100 हाई मास्ट, 5000 स्ट्रीट लाइट लगाने की मंजूरी:बेतिया में 421 डेवलपमेंट स्कीम को प्रशासनिक स्वीकृति, 175 CCTV भी लगेंगे

बेतिया नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक गुरुवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। महापौर ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में 100 हाई मास्ट लाइट और 5,000 उच्च शक्ति के स्ट्रीट लाइट लगाने को बहुमत से स्वीकृति मिली है। 421 विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति इसके अतिरिक्त, पूर्व में विभिन्न बैठकों में पारित कुल 421 विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। महापौर ने यह भी बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था को उच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत, लगभग 1,500 खराब स्ट्रीट लाइटों के पुराने खंभों पर नए उच्च क्षमता वाले एलईडी लाइट लगाए जाएंगे, जिससे शहर में बेहतर रोशनी सुनिश्चित हो सकेगी। नाइट विजन CCTV लगाए जाएंगे बैठक में नव अधिग्रहित क्षेत्रों में शहरी बुनियादी सुविधाओं के त्वरित विकास को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी। महापौर ने बताया कि शहर के चिन्हित स्थानों पर लगभग 175 उच्च क्षमता वाले नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही, पूर्व में पारित 400 से अधिक विकास योजनाओं को उच्च प्राथमिकता के आधार पर ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। बेतिया नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक गुरुवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। महापौर ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में 100 हाई मास्ट लाइट और 5,000 उच्च शक्ति के स्ट्रीट लाइट लगाने को बहुमत से स्वीकृति मिली है। 421 विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति इसके अतिरिक्त, पूर्व में विभिन्न बैठकों में पारित कुल 421 विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। महापौर ने यह भी बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था को उच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत, लगभग 1,500 खराब स्ट्रीट लाइटों के पुराने खंभों पर नए उच्च क्षमता वाले एलईडी लाइट लगाए जाएंगे, जिससे शहर में बेहतर रोशनी सुनिश्चित हो सकेगी। नाइट विजन CCTV लगाए जाएंगे बैठक में नव अधिग्रहित क्षेत्रों में शहरी बुनियादी सुविधाओं के त्वरित विकास को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी। महापौर ने बताया कि शहर के चिन्हित स्थानों पर लगभग 175 उच्च क्षमता वाले नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही, पूर्व में पारित 400 से अधिक विकास योजनाओं को उच्च प्राथमिकता के आधार पर ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *