शेखपुरा में काल बैसाखी के प्रभाव से गुरुवार दोपहर बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बेमौसम बारिश और तेज हवा के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। अंधेरा देखकर स्वचालित सोलर स्ट्रीट लाइटें जल उठीं। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई पेड़ टूटने और कच्चे घरों के छप्पर व करकट उड़ने की भी सूचनाएं मिली हैं। इस बेमौसम बारिश ने जिले में आम और सब्जी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। बाजार क्षेत्रों में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में इस बारिश ने भारी व्यवधान डाला। पिछले दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज और बूंदाबांदी के कारण जिले का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते दिन के तापमान से लगभग चार डिग्री कम था। मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी के अनुसार, अगले 24 घंटों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। हालांकि, 2 मई को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी की गई है, जिसके असर से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। शेखपुरा में काल बैसाखी के प्रभाव से गुरुवार दोपहर बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बेमौसम बारिश और तेज हवा के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। अंधेरा देखकर स्वचालित सोलर स्ट्रीट लाइटें जल उठीं। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई पेड़ टूटने और कच्चे घरों के छप्पर व करकट उड़ने की भी सूचनाएं मिली हैं। इस बेमौसम बारिश ने जिले में आम और सब्जी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। बाजार क्षेत्रों में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में इस बारिश ने भारी व्यवधान डाला। पिछले दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज और बूंदाबांदी के कारण जिले का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते दिन के तापमान से लगभग चार डिग्री कम था। मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी के अनुसार, अगले 24 घंटों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। हालांकि, 2 मई को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी की गई है, जिसके असर से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।


