गयाजी से 50 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी:यात्रियों को पटना जाने में होगी सुविधा, महिलाओं के लिए पिंक बस; विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

गयाजी से 50 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी:यात्रियों को पटना जाने में होगी सुविधा, महिलाओं के लिए पिंक बस; विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

गयाजी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार देर शाम राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परिवहन सेवाओं को सुरक्षित, सुलभ और जनोपयोगी बनाने के लिए योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक से पूहले पुरानी बस स्टैंड स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। लगभग 5 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक चार्जिंग प्वाइंट आगामी इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे तकनीकी उन्नति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम प्रयास बताया। गयाजी से 50 बसों का संचालन अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में बताया कि राज्य में जल्द ही 400 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इनमें से 150 बसें पटना और 50 बसें गयाजी को मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर तक चल सकेंगी। प्रारंभिक चरण में इनका संचालन मगध प्रमंडल में किया जाएगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को किफायती व आरामदायक यात्रा मिलेगी। यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा इसके अतिरिक्त, गयाजी से अलग-अलग राज्यों के लिए 22 नई बसों के परिचालन की भी योजना है। इनमें 11 एसी और 11 नॉन-एसी बसें शामिल होंगी। इन नई सेवाओं से गया को देश के प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान और सुविधाजनक होगी। औरंगाबाद में दी जा रही है ट्रेनिंग महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिले में 8 ‘पिंक बसों’ का संचालन शुरू किया गया है। ये सीएनजी आधारित बसें विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला चालकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए औरंगाबाद स्थित IDTR में विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बैठक में परिवहन निगम की ओर से अलग-अलग मार्गों पर बस संचालन की जानकारी भी दी गई। 22 बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं, जिससे यातायात सुविधा मजबूत होगी। डॉ. प्रेम कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित, सस्ती और आधुनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गयाजी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार देर शाम राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परिवहन सेवाओं को सुरक्षित, सुलभ और जनोपयोगी बनाने के लिए योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक से पूहले पुरानी बस स्टैंड स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। लगभग 5 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक चार्जिंग प्वाइंट आगामी इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे तकनीकी उन्नति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम प्रयास बताया। गयाजी से 50 बसों का संचालन अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में बताया कि राज्य में जल्द ही 400 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इनमें से 150 बसें पटना और 50 बसें गयाजी को मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर तक चल सकेंगी। प्रारंभिक चरण में इनका संचालन मगध प्रमंडल में किया जाएगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को किफायती व आरामदायक यात्रा मिलेगी। यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा इसके अतिरिक्त, गयाजी से अलग-अलग राज्यों के लिए 22 नई बसों के परिचालन की भी योजना है। इनमें 11 एसी और 11 नॉन-एसी बसें शामिल होंगी। इन नई सेवाओं से गया को देश के प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान और सुविधाजनक होगी। औरंगाबाद में दी जा रही है ट्रेनिंग महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिले में 8 ‘पिंक बसों’ का संचालन शुरू किया गया है। ये सीएनजी आधारित बसें विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला चालकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए औरंगाबाद स्थित IDTR में विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बैठक में परिवहन निगम की ओर से अलग-अलग मार्गों पर बस संचालन की जानकारी भी दी गई। 22 बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं, जिससे यातायात सुविधा मजबूत होगी। डॉ. प्रेम कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित, सस्ती और आधुनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *