कहीं आप भी तो नहीं कर रहे तरबूज खाने में ये गलती? स्वाद के चक्कर में बिगड़ सकती है सेहत, जानें सही तरीका

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे तरबूज खाने में ये गलती? स्वाद के चक्कर में बिगड़ सकती है सेहत, जानें सही तरीका

Watermelon Bloating: गर्मी के मौसम में तरबूज (Watermelon) सबसे पसंदीदा फल होता है ठंडा, मीठा और शरीर को हाइड्रेट रखने वाला। लेकिन कई लोग शिकायत करते हैं कि खाना खाने के बाद तरबूज खाने से पेट फूलने लगता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? इस पर हुई एक स्टडी Food Bioscience (2024) में बताया गया है कि तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर है और इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। यानी यह हेल्दी है, लेकिन इसे कब और कैसे खाया जा रहा है, यह बहुत मायने रखता है।

गर्मियों में क्यों बढ़ती है ब्लोटिंग?

गर्मी में शरीर का पाचन सिस्टम थोड़ा धीमा हो जाता है। डिहाइड्रेशन और गलत खानपान की वजह से गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भारी खाना खाने के तुरंत बाद तरबूज खाते हैं, तो परेशानी और बढ़ सकती है।

खाने के बाद तरबूज क्यों बनता है समस्या?

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट Dr Anukalp Prakash के मुताबिक, “तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है, इसलिए यह जल्दी पचता है। लेकिन जब इसे भारी खाने के बाद खाया जाता है, तो यह पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।” तरबूज जल्दी पचने वाला फल है। भारी खाना (तेल, प्रोटीन) धीरे पचता है। दोनों साथ मिलते हैं तो पाचन गड़बड़ा जाता है। इससे पेट में गैस, भारीपन और ब्लोटिंग हो सकती है।

किसे ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

कुछ लोगों में यह समस्या ज्यादा हो सकती है। IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) वाले लोग जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है। जिन्हें एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है।

क्या तरबूज सभी के लिए खराब है?

नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। तरबूज एक हेल्दी फल है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। समस्या सिर्फ गलत टाइम और ज्यादा मात्रा में खाने से होती है।

तरबूज खाने का सही समय

  • इसे खाने के बीच में (mid-meal snack) के तौर पर खाएं
  • भारी लंच या डिनर के तुरंत बाद न खाएं
  • सुबह या दोपहर में खाना ज्यादा बेहतर होता है

ब्लोटिंग से बचने के आसान टिप्स

  • तरबूज को अकेले खाएं, किसी और खाने के साथ नहीं
  • बहुत ज्यादा मात्रा में एक साथ न खाएं
  • फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडा-ठंडा न खाएं
  • दूध या तले-भुने खाने के साथ बिल्कुल न लें

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *