केशोरझाड़ा में चार दिन से बिजली ठप:आंधी से तार टूटे, पोल गिरे; जनजीवन प्रभावित

केशोरझाड़ा में चार दिन से बिजली ठप:आंधी से तार टूटे, पोल गिरे; जनजीवन प्रभावित

पोठिया प्रखंड की रायपुर पंचायत के केशोरझाड़ा में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे आम जनजीवन और व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। बिजली न होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं और दुकानदारों का कामकाज भी ठप हो गया है। बताया गया है कि बीते शनिवार को करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचाई। ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क के किनारे लगे दर्जनों पेड़ बिजली के तारों और खंभों पर गिर गए, जिससे कई जगह तार टूट गए और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। छत्तरगाछ पावर हाउस द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद रायपुर के केशोरझाड़ा में बिजली बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बिजली बाधित रहने से मोटर पंप बंद पड़े हैं, ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, दुकानों में ज़ेरॉक्स जैसी सेवाएं ठप हैं और सीएसपी केंद्र भी बंद पड़े हैं, जिससे लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। केशोरझाड़ा के स्थानीय निवासी धनेश्वर हरिजन ने बताया कि हजारों उपभोक्ता इससे प्रभावित हैं। उन्होंने सड़क किनारे पेड़ों के कारण बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या पर सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की है। मरम्मत कार्य में जुटे कर्मी, कई घायल; विभाग ने दिया जल्द बहाली का भरोसा बिजली विभाग के जेई रूबी रंजन ने बताया कि तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 11 हजार वोल्ट की लाइन बेलवा नदी में गिर गई है, जिसे दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मी दिन-रात पेड़ काटने और हटाने में जुटे हैं, जिसके बाद मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भारी पेड़ों को हटाने के क्रम में कई कर्मी घायल भी हो चुके हैं, फिर भी लगातार काम जारी है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द बिजली बहाल कराने की मांग की है। पोठिया प्रखंड की रायपुर पंचायत के केशोरझाड़ा में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे आम जनजीवन और व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। बिजली न होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं और दुकानदारों का कामकाज भी ठप हो गया है। बताया गया है कि बीते शनिवार को करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचाई। ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क के किनारे लगे दर्जनों पेड़ बिजली के तारों और खंभों पर गिर गए, जिससे कई जगह तार टूट गए और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। छत्तरगाछ पावर हाउस द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद रायपुर के केशोरझाड़ा में बिजली बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बिजली बाधित रहने से मोटर पंप बंद पड़े हैं, ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, दुकानों में ज़ेरॉक्स जैसी सेवाएं ठप हैं और सीएसपी केंद्र भी बंद पड़े हैं, जिससे लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। केशोरझाड़ा के स्थानीय निवासी धनेश्वर हरिजन ने बताया कि हजारों उपभोक्ता इससे प्रभावित हैं। उन्होंने सड़क किनारे पेड़ों के कारण बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या पर सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की है। मरम्मत कार्य में जुटे कर्मी, कई घायल; विभाग ने दिया जल्द बहाली का भरोसा बिजली विभाग के जेई रूबी रंजन ने बताया कि तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 11 हजार वोल्ट की लाइन बेलवा नदी में गिर गई है, जिसे दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मी दिन-रात पेड़ काटने और हटाने में जुटे हैं, जिसके बाद मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भारी पेड़ों को हटाने के क्रम में कई कर्मी घायल भी हो चुके हैं, फिर भी लगातार काम जारी है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द बिजली बहाल कराने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *