मोतिहारी में पताही प्रखंड की पदुमकेर पंचायत में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 9 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले की जांच की गई है। डीआरडीए के डायरेक्टर डॉ. कुंदन ने इस मामले की पड़ताल की। आरोप है कि पंचायत सचिव ने नरायनपुर गांव के एक युवक की दादी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए यह राशि ली थी। डॉ. कुंदन प्रखंड कार्यालय पहुंचे और पीड़ित युवक सुजीत कुमार तथा पंचायत सचिव से अलग-अलग जानकारी ली। उन्होंने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज सिंह और वार्ड सदस्य से भी पूछताछ की। जांच में पाया गया कि पंचायत सचिव ने युवक की दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरती थी। जांच अधिकारी ने यह भी टिप्पणी की कि यदि युवक ने कोई गलत प्रमाण पत्र दिया था, तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। जिस सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से युवक ने पंचायत सचिव को पैसे भेजे थे, उस सीएससी संचालक से जांच अधिकारी संपर्क नहीं कर पाए। अब सवाल यह उठता है कि पंचायत सचिव बबलू ने सीएससी संचालक से यूपीआई के माध्यम से 9 हजार रुपये किस काम के लिए लिए थे। साथ ही, युवक को अपनी दादी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए इतने लंबे समय तक क्यों परेशान किया जा रहा था। मोतिहारी में पताही प्रखंड की पदुमकेर पंचायत में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 9 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले की जांच की गई है। डीआरडीए के डायरेक्टर डॉ. कुंदन ने इस मामले की पड़ताल की। आरोप है कि पंचायत सचिव ने नरायनपुर गांव के एक युवक की दादी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए यह राशि ली थी। डॉ. कुंदन प्रखंड कार्यालय पहुंचे और पीड़ित युवक सुजीत कुमार तथा पंचायत सचिव से अलग-अलग जानकारी ली। उन्होंने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज सिंह और वार्ड सदस्य से भी पूछताछ की। जांच में पाया गया कि पंचायत सचिव ने युवक की दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरती थी। जांच अधिकारी ने यह भी टिप्पणी की कि यदि युवक ने कोई गलत प्रमाण पत्र दिया था, तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। जिस सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से युवक ने पंचायत सचिव को पैसे भेजे थे, उस सीएससी संचालक से जांच अधिकारी संपर्क नहीं कर पाए। अब सवाल यह उठता है कि पंचायत सचिव बबलू ने सीएससी संचालक से यूपीआई के माध्यम से 9 हजार रुपये किस काम के लिए लिए थे। साथ ही, युवक को अपनी दादी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए इतने लंबे समय तक क्यों परेशान किया जा रहा था।


