अजमेर में बावरी गैंग की महिला आरोपी पकड़ी:80 हजार रुपए का सोने का मांदलिया बरामद, ट्रेनों में जेवर चोरी करती थी

अजमेर में बावरी गैंग की महिला आरोपी पकड़ी:80 हजार रुपए का सोने का मांदलिया बरामद, ट्रेनों में जेवर चोरी करती थी

जीआरपी थाना अजमेर ने ट्रेनों में आभूषण चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय बावरी गैंग की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे करीब 80 हजार रुपए कीमत का चोरी किया गया सोने का मांदलिया बरामद किया है। जीआरपी थाना एसएचओ फूलचंद बालोटिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपी औद्योगिक नगर बस्ती फालना निवासी आरती बावरी (21) ने बताया कि उसके साथ गिरोह में 5 से 6 अन्य लोग शामिल हैं, जो भीड़भाड़ वाले स्थानों और ट्रेनों में यात्रियों के आभूषण चोरी करते हैं। इस आधार पर पुलिस की एक टीम अन्य आरोपियों की तलाश में रवाना की गई है। एसएचओ के अनुसार 25 फरवरी को चित्तौड़गढ़ निवासी विमला देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ के दौरान किसी ने उनके गले से सोने का मांदलिया चोरी कर लिया। इस पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रमेश चंद्र को सौंपी। जांच के दौरान स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसके आधार पर सोमवार आरती बावरी को डिटेन किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *