औरैया में आईपीएल मैच में सट्टा खिलौने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार

औरैया में आईपीएल मैच में सट्टा खिलौने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार

IPL Betting in Auraiya: औरैया में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने 15 को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 16 एंड्राइड फोन बरामद किए गए हैं। जिसमें आईपीएल मैच से संबंधित एक वेबसाइट मिला है। जिसके माध्यम से आईपीएल में मैच के लिए सट्टा खिलाया जाता था। पुलिस अधीक्षक ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों कई का आपराधिक इतिहास भी है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला कोतवाली औरैया का है। ।

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के औरैया के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि औरैया थाने को जानकारी मिली कि मोहल्ला बनारसी दास में जुआ और आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाला गिरोह सक्रिय है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी के नेतृत्व में स्वाट, सर्विलांस और औरैया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की और मौके से 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।‌ जिनके पास से 16 एंड्राइड फोन और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए। एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया है।

आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अतिरिक्त 6 लाख 4 हजार रुपये नगद बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त आईपीएल मैच में भी ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। 16 मोबाइल फोन में से 5 में आईपीएल मैच से संबंधित सट्टा खिलाने वाला एक ऐप भी मिला है। वेबसाइट के माध्यम से आईपीएल मैच का सट्टा खेला जाता है।

गेमिंग आईडी दूसरे से खरीदी गई

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 हजार रुपए में गेमिंग आईडी खरीदा गया था। इसमें पहलाद, सोनू, और महेश की भी ऑनलाइन गेमिंग आईडी बनाई गई थी। मुख्य अभियुक्त योगेश कुमार  ने 20 हजार में गेमिंग आईडी खरीदा था। बरामद मोबाइल के अंदर गेमिंग प्लेटफार्म में 14 लाख 41 हजार 223 रुपए के कोइंस कॉइन मिले हैं। उन सभी को सीज कर दिया गया है।

12 बैंक खातों का किया गया निरीक्षण

तीन अभियुक्तों के 12 बैंक खातों की जांच की गई, जिसमें 361261 रुपए को भी फ्रीज किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास है। जिसमें प्रहलाद सिंह के ऊपर 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया था। कृष्ण के ऊपर भी मुकदमा पंजीकृत है। बृजेश, संतोष, योगेश, अमरनाथ, मोनू, और अंकित के ऊपर भी मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

पकड़े गए अभियुक्तों में योगेश कुमार, प्रहलाद सिंह, सूघढ़ सिंह, सोनू, बृजेश, दीपचंद, पंकज, संजय राठौर, संतोष, अमरनाथ, अंकित, मुकेश, कृष्णा निवासीगण जालौन, नासिर, समीर निवासीगण औरैया शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *