बेतिया में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:शेड, दुकानों के बैनर-पोस्टर हटाए, फुटपाथ पर फैला सामान जब्त किया; जुर्माना वसूला

बेतिया में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:शेड, दुकानों के बैनर-पोस्टर हटाए, फुटपाथ पर फैला सामान जब्त किया; जुर्माना वसूला

बेतिया में सोमवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। समाहरणालय चौक, स्टेशन चौक और सुप्रिया रोड क्षेत्र में नाला और फुटपाथ से अवैध कब्जों को हटाया गया। दोपहर में नगर निगम की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान नाला और फुटपाथ पर बने अवैध शेड, दुकानों के बैनर-पोस्टर और अन्य अस्थायी ढांचों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। कई दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर फैलाए गए सामान को भी जब्त किया गया। दो दर्जन दुकानों पर कार्रवाई कार्रवाई के दौरान लगभग दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया गया। नगर निगम की टीम ने समाहरणालय चौक से अभियान शुरू कर स्टेशन चौक और फिर सुप्रिया रोड तक कार्रवाई की। होटल किशन के पास तक अतिक्रमण हटाने के बाद टीम ने फुटपाथ के दूसरे किनारे पर भी सघन कार्रवाई की, जिसमें लगभग दो दर्जन दुकानों पर कार्रवाई हुई। अतिक्रमणकारियों ने खुद हटाए कब्जे अभियान के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम के सख्त रुख को देखते हुए स्वेच्छा से अपने कब्जे हटा लिए, जबकि देरी करने वालों के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने वाहनों का काटा चालान यातायात पुलिस ने फुटपाथ पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला। इस अभियान में नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी अशफाक अहमद, घारी प्रभारी तबरेज आलम, जुलुम साह सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बेतिया में सोमवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। समाहरणालय चौक, स्टेशन चौक और सुप्रिया रोड क्षेत्र में नाला और फुटपाथ से अवैध कब्जों को हटाया गया। दोपहर में नगर निगम की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान नाला और फुटपाथ पर बने अवैध शेड, दुकानों के बैनर-पोस्टर और अन्य अस्थायी ढांचों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। कई दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर फैलाए गए सामान को भी जब्त किया गया। दो दर्जन दुकानों पर कार्रवाई कार्रवाई के दौरान लगभग दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया गया। नगर निगम की टीम ने समाहरणालय चौक से अभियान शुरू कर स्टेशन चौक और फिर सुप्रिया रोड तक कार्रवाई की। होटल किशन के पास तक अतिक्रमण हटाने के बाद टीम ने फुटपाथ के दूसरे किनारे पर भी सघन कार्रवाई की, जिसमें लगभग दो दर्जन दुकानों पर कार्रवाई हुई। अतिक्रमणकारियों ने खुद हटाए कब्जे अभियान के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम के सख्त रुख को देखते हुए स्वेच्छा से अपने कब्जे हटा लिए, जबकि देरी करने वालों के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने वाहनों का काटा चालान यातायात पुलिस ने फुटपाथ पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला। इस अभियान में नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी अशफाक अहमद, घारी प्रभारी तबरेज आलम, जुलुम साह सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *