IPL 2026: पूरे सीजन से बाहर हुए मिचेल सेंटनर, मुंबई के स्क्वाड में शामिल हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह खतरनाक गेंदबाज

IPL 2026: पूरे सीजन से बाहर हुए मिचेल सेंटनर, मुंबई के स्क्वाड में शामिल हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह खतरनाक गेंदबाज

महाराज, साउथ अफ्रीका के सभी फॉर्मेट में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं। सटीक नियंत्रण और लगातार दबाव बनाने की क्षमता वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से प्रोटियाज टीम में जगह बनाए रखी है। 

Keshav Maharaj as replacement for injured Mitchell Santner: मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच मिचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल करने की पुष्टि की है। सेंटनर पिछले मैच में अपने बाएं कंधे में लगी चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। केशव महाराज 75 लाख रुपए की कीमत पर इस टीम से जुड़े हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस (एमआई) ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सेंटनर की जगह टीम में शामिल किया है। सेंटनर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी। सेंटनर को यह चोट मुंबई इंडियंस के पिछले घरेलू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश करते समय लगी थी। महाराज एक अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर हैं और हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। वह दो आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। वह 75 लाख रुपए में एमआई की टीम में शामिल हुए हैं।”

महाराज, साउथ अफ्रीका के सभी फॉर्मेट में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं। सटीक नियंत्रण और लगातार दबाव बनाने की क्षमता वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से प्रोटियाज टीम में जगह बनाए रखी है।

केशव महाराज को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में साउथ अफ्रीकी टीम के लिए तब चुना गया था, जब उन्होंने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू किया और इस फॉर्मेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था।

36 वर्षीय केशव महाराज 62 टेस्ट मुकाबलों में 218 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि 56 वनडे मैचों में उनके नाम पर 73 विकेट हैं। केशव महाराज ने 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 55 विकेट निकाले हैं। वह आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 2 मैच खेले, जिसमें उनके नाम पर 2 विकेट हैं। आईपीएल के अलावा, केशव महाराज एसए20, कैरेबियन प्रीमियर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग भी खेले हैं। आईपीएल 2026 मे मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के बाद एमआई को आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *