तेज धूप और गर्मी का तोड़ है ये गोंद कतीरा! आज ही घर पर बनाएं ये 5 मजेदार रेसिपी

तेज धूप और गर्मी का तोड़ है ये गोंद कतीरा! आज ही घर पर बनाएं ये 5 मजेदार रेसिपी

Gond Katira Summer Drinks Recipe: गर्मी का मौसम आते ही लोग हेल्दी और फिट रहने के साथ ही शरीर को अंदर से ठंडा रखने और लू से बचने के लिए तरह-तरह के शेक और समर स्पेशल ड्रिंक्स बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समर सीजन में कुछ टेस्टी सा पीने का सोच रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम समर स्पेशल पांच ड्रिंक रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप गर्मी के लिए फायदेमंद और नेचुरल कूलेंट कहे जाने वाले गोंद कतीरा का इस्तेमाल करके बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप ये समर स्पेशल ड्रिंक्स कैसे बना सकते हैं।

ऐसे करें गोंद कतीरा तैयार (Preparing Gond Katira)

अगर आप दोपहर में ड्रिंक बनाने का सोच रहे हैं, तो आप इसे 6 से 8 घंटे पहले भिगो सकते हैं या चाहें तो इसे रात भर के लिए भी भिगो सकते हैं। भीगने के बाद यह जेली जैसा बन जाता है। इसके बाद आप इसे किसी भी ड्रिंक में मिला सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसका अपना कोई फ्लेवर नहीं होता है।

नींबू पानी (Lemonade Cooler)

गर्मियों के आते ही लोग बड़े चाव से नींबू पानी पीते हैं। ऐसे में अगर आप इसमें गोंद कतीरा मिला देंगे, तो यह एक परफेक्ट समर ड्रिंक बन जाएगा। एक गिलास पानी में नींबू निचोड़ें, थोड़ी चीनी या शहद और थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। अब इसमें दो चम्मच गोंद कतीरा डालें। यह ड्रिंक आपको इंस्टेंट एनर्जी देगा और दिनभर की थकान मिटा देगा।

गुलाब का शरबत (Rose Refreshing Drink)

गर्मियों में रिफ्रेशमेंट के लिए लोग गुलाब का शरबत काफी ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इसमें गोंद कतीरा डालने से यह और भी ज्यादा ठंडा हो जाता है। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास ठंडे दूध या पानी में दो चम्मच गुलाब का शरबत और एक बड़ा चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। यह पेट को बहुत ठंडक देता है।

नारियल पानी (Coconut Water Blend)

नारियल पानी अपने आप में ही बहुत हाइड्रेटिंग होता है। अगर आप ताजे नारियल पानी में थोड़ा सा गोंद कतीरा मिक्स करके पिएंगे, तो यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने का सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें कुछ भी एक्स्ट्रा मीठा डालने की जरूरत नहीं होती। यह ड्रिंक पसीने की वजह से होने वाली कमजोरी को दूर करने में मददगार होता है।

लस्सी (Creamy Lassi)

गर्मियों के लिए लस्सी एक परफेक्ट ड्रिंक है। ऐसे में अगर आप एक गिलास ठंडी दही की लस्सी में एक या दो चम्मच गोंद कतीरा मिलाते हैं, तो इसका टेक्सचर और भी गाढ़ा हो जाएगा, जिसे आप आइसक्रीम की तरह भी सर्व कर सकते हैं।

तरबूज का जूस (Watermelon Refresher)

गर्मी में हेल्दी रहने के लिए तरबूज और गोंद कतीरा का कॉम्बिनेशन एक परफेक्ट मैच है। इसे बनाने के लिए आप तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करके जूस निकाल लें और इसमें गोंद कतीरा की कुछ चम्मच मिलाएं। लीजिए आपका ड्रिंक तैयार है। साथ ही, यह बॉडी का टेम्परेचर कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *