मधुबनी में आंधी-तूफान से टीन-टप्पर उड़े:भारी बारिश, ओले गिरने से आम-लीची को नुकसान; मौसम विभाग अलर्ट

मधुबनी में आंधी-तूफान से टीन-टप्पर उड़े:भारी बारिश, ओले गिरने से आम-लीची को नुकसान; मौसम विभाग अलर्ट

मधुबनी में रविवार सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा हुई। इस दौरान बड़े-बड़े ओले भी गिरे, जिससे जिले में व्यापक क्षति हुई है। शनिवार देर रात भी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि दर्ज की गई थी। रविवार सुबह अचानक काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। तेज गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। तेज पछुआ हवा और आंधी-तूफान के कारण जिले में सैकड़ों फूस के घर उड़ गए। सड़को पर बड़े बड़े पेड़ गिर गया है। कई स्थानों पर थोड़ी देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। अल्बेस्टर और फूस के घरों के छप्पर उड़ बासोपट्टी, हरलाखी, झंझारपुर, लौकही, फुलपरास, जयनगर, मधवापुर और बेनीपट्टी, बिस्फी, बाबूबरही, घोरघरडीहा सहित मधुबनी जिले के कई अन्य क्षेत्रों में आंधी-तूफान से अल्बेस्टर और फूस के घरों के छप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर तेज वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव भी देखा गया। कुछ जगहों पर 50 ग्राम से 100 ग्राम तक के ओले गिरे। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से आम और लीची के फल ओले गिरने से बर्बाद हो गए हैं। मौसम विभाग ने जिले में और आंधी-तूफान, वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जिला कृषि पदाधिकारी ललन प्रसाद चौधरी ने बताया कि आंधी-तूफान, वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी। जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमक के साथ जोरदार बरसात भी हुई है। मधुबनी में रविवार सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा हुई। इस दौरान बड़े-बड़े ओले भी गिरे, जिससे जिले में व्यापक क्षति हुई है। शनिवार देर रात भी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि दर्ज की गई थी। रविवार सुबह अचानक काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। तेज गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। तेज पछुआ हवा और आंधी-तूफान के कारण जिले में सैकड़ों फूस के घर उड़ गए। सड़को पर बड़े बड़े पेड़ गिर गया है। कई स्थानों पर थोड़ी देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। अल्बेस्टर और फूस के घरों के छप्पर उड़ बासोपट्टी, हरलाखी, झंझारपुर, लौकही, फुलपरास, जयनगर, मधवापुर और बेनीपट्टी, बिस्फी, बाबूबरही, घोरघरडीहा सहित मधुबनी जिले के कई अन्य क्षेत्रों में आंधी-तूफान से अल्बेस्टर और फूस के घरों के छप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर तेज वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव भी देखा गया। कुछ जगहों पर 50 ग्राम से 100 ग्राम तक के ओले गिरे। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से आम और लीची के फल ओले गिरने से बर्बाद हो गए हैं। मौसम विभाग ने जिले में और आंधी-तूफान, वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जिला कृषि पदाधिकारी ललन प्रसाद चौधरी ने बताया कि आंधी-तूफान, वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी। जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमक के साथ जोरदार बरसात भी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *